Apple जल्द लॉन्च करने जा रहा सस्ता iPhone, इसे सफल बनाने के ये हैं खास कारण
Apple जल्द ही अपना नया बजट फोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे मार्केट में iPhone SE 4 के नाम से जाना जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कंपनी के लिए एक बड़ी हिट हो सकती है। जिसके सफल होने के कुछ खास कारण हैं, जो इसे अपने पुराने iPhone SE 3 मॉडल को पीछे छोड़ देगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें Apple Intelligence नाम का फीचर शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा Apple की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर जो iPhone SE 4 को अलग कर सकता है।

Apple ने अपने लेटेस्ट AI फीचर iPhone 15 Pro और नए iPhone 16 सीरीज के लिए आरक्षित रखने का फैसला किया, जिनकी भारत में शुरुआती कीमत 79,900 रुपये है।
हाई AI कार्यक्षमता की तलाश करने वाले यूजर्स को इन मॉडल्स के लिए शुरुआती कीमत बहुत ज्दाया लग सकती है। अगर Apple SE 4 में AI फीचर शामिल करता है, तो यह 50,000 रुपये से भी कम कीमत पर लेटेस्ट टेक्नोलॉजी प्रदान करेगा। बल्कि यह बजट पर ग्राहकों को आकर्षित करेगा।
इसके अलावा इसकी बजट कीमत पर आधुनिक डिजाइन iPhone SE 4 के हिट होने का एक और कारण इसका आधुनिक डिजाइन है। रिपोर्ट्स की मानें तो आगामी SE मॉडल iPhone 14 या iPhone 15 जैसे डिजाइन के साथ आ सकता है, जिसमें फ्लैट साइड और ग्लास बैक होगा।
हालांकि, इस फोन में सिंगल एक रियर कैमरा मिल सकता है, यह संभवतः अधिक महंगे मॉडल के प्रीमियम को बनाए रखेगा। यह स्पष्ट नहीं है कि, SE 4 में Apple का डायनामिक आइलैंड शामिल होगा या नहीं, लेकिन नॉच के साथ भी, डिजाइन अभी भी आधुनिक और स्टाइलिश लगेगा।
iPhone SE मॉडल की कीमत भारत में आमतौर पर $500 या 50,000 रुपये से कम होती है। जो उन्हें उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है, जो iPhone 16 या iPhone 16 Pro जैसे फ्लैगशिप मॉडल की कीमतों का भुगतान किए बिना Apple फोन का एक्सपीरियंस चाहते है।
आधुनिक डिजाइन, AI एकीकरण और पावरफुल आंतरिक डिवाइसेस के साथ iPhone SE 4 2025 तक Apple के सबसे सफल फोनों में से एक बनने की ओर है, जो अधिक किफायती मूल्य पर प्रीमियम सुविधाएं ऑफर करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








