iOS 18 को AI से जोड़ने के लिए OpenAI का हाथ थामेगी Apple, iPhone यूजर्स को मिलेगा मजेदार एक्सपीरियंस
Apple इन दिनों अपने iOS 18 अपडेट को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी अपने इस अपकमिंग अपडेट फोन को जून में होने वाले WWDC इवेंट 2024 के दौरान पेश कर सकती है। इसके साथ ही इससे जुड़ी एक और खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि iOS 18 अपडेट में कंपनी AI फीचर्स को शामिल करने वाली है। यहां हम आपको इस अपडेट से जुड़ी पूरी खबर बताने जा रहे हैं।
इस अपडेट पर आई जानकारी के मुताबिक, iOS 18 अपडेट में कंपनी AI फीचर्स को शामिल करने जा रही है। इन फीचर्स की मदद से iPhone यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा और उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़ने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, Apple की OpenAI से iPhone में जेनरेटिव AI Technology को जोड़ने के लिए बातचीत की गई है।

बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में Apple और OpenAI ने एक डील के बारे में चर्चा की थी, जो कि आगे नहीं बड़ पाई। अब मिली जानकारी के मुताबिक, Apple और OpenAI iOS 18 में चैटबॉट जैसी सुविधा देने के लिए आपस में बातचीत कर रहे हैं।
iOS 18 अपडेट में क्या होगा नया
रिपोर्ट में बताया गया है कि iOS 18 यूजर्स को पहले से काफी बेहतर पर्सनलाइज्ड होमस्क्रीन प्रोवाइड की जाएगी। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े iOS अपडेट में से एक के रूप में माना जा रहा है।

Apple के इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट में ऐप साइडलोडिंग फीचर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके बाद यूजर्स आसानी से थर्ड-पार्टी ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपनी iOS 18 ऐप में सब्सक्रिप्शन के लिए 'थर्ड-पार्टी पेमेंट गेटवे' को भी इनेबल कर सकती है, जो कि सब्सक्रिप्शन फीस को 30% तक कम कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








