Apple 2025 में लॉन्च करेगा 5 नए iPhone, जानें सभी फीचर्स और डिटेल्स
Apple ने 2024 में iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी और अब कंपनी 2025 के लिए और भी बड़े प्लांस के साथ तैयार है। इस साल मार्च से शुरू होकर Apple नए Mac, iPads और iPhones की पूरी रेंज लॉन्च करने की प्लांनिंग कर रहा है।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 में कुल 5 नए iPhone मॉडल्स आएंगे, जो पहले से ज्यादा रोमांचक और एडवांस फीचर्स से लैस होंगे। खासतौर पर Apple का ध्यान अब उच्च सेगमेंट पर होगा, जिससे कंपनी को अधिक मुनाफा हासिल करने में मदद मिलेगी। iPhone फैंस के लिए यह साल एक शानदार शुरूआत हो सकता है।

2025 में ये पांच iPhones लॉन्च होंगे
2025 में Apple iPhone SE 4 जिसे iPhone 16E के नाम से भी जाना जा सकता है, के साथ अपने ग्राहकों को एक बड़ा सरप्राइज देने वाला है। अब तक SE मॉडल्स ने उतनी छाप नहीं छोड़ी थी, लेकिन इस बार Apple एक नया और मॉडर्न डिजाइन पेश करने जा रहा है।
इस बजट iPhone में Face ID का सपोर्ट होगा और Apple की नई AI टेक्नोलॉजी भी शामिल होगी। इसके अलावा इसमें सिंगल रियर कैमरा होगा और इसकी कीमत लगभग $600 (48,600 रुपये) के आसपास रहने की संभावना है। यह iPhone एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है उन यूजर्स के लिए जो कम कीमत में स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं।
iPhone 17 की लॉन्चिंग भले ही दूर हो, लेकिन इसके फीचर्स की चर्चा अब से ही तेज हो गई है। लीक्स के अनुसार iPhone 17 का बेस मॉडल ProMotion डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा, जो इसे और भी शानदार बनाता है। इसके अलावा प्रो-लेवल चिपसेट और कैमरा अपग्रेड्स भी iPhone 17 के प्रदर्शन को अगले स्तर तक पहुंचाएंगे। अगर ये लीक सही होते हैं, तो iPhone 17 एक दमदार अपग्रेड साबित हो सकता है।
Apple iPhone Plus मॉडल को बंद कर नया iPhone Slim या Air पेश कर सकता है, जो एक शानदार डिजाइन के साथ आ सकता है। iPhone Slim वेरिएंट 5.5mm की स्लिम बॉडी और सिंगल रियर कैमरा के साथ आएगा, जो इसे Apple का अब तक का सबसे स्लिम iPhone बना देगा। हालांकि, बैटरी का आकार छोटा हो सकता है। इस स्टाइलिश और प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत 1 लाख से अधिक हो सकती है, जो उसे एक खास और हाई-एंड डिवाइस बनाएगा।
iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max 2025 में Apple के फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे, जो शानदार अपग्रेड्स के साथ आ सकते हैं। नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ ये फोन अंडर-डिस्प्ले कैमरा की सुविधा पेश कर सकते हैं, जबकि कैमरा सिस्टम में पेरिस्कोप लेंस जैसे बड़े बदलाव भी हो सकते हैं। इन दमदार फीचर्स के साथ iPhone 17 Pro वेरिएंट्स की कीमत में बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई जा रही है, जो इन्हें और भी प्रीमियम और हाई-एंड डिवाइस बना सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








