Home
Mobile

अपकमिंग इवेंट में Apple नहीं करेगा इन प्रोडक्ट को लॉन्च!, जाने वजह

अगले हफ्ते Apple साल का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह 9 सितंबर को अपने Glowtime इवेंट में नेक्स्ट जनरेशन के iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करेगी। वहीं iPhone के साथ कंपनी Apple Watch लाइनअप का भी अनावरण करने वाली है।

हालांकि अभी ऐसी कुछ अफवाहें देखने को मिल रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते होने वाले लॉन्च इवेंट में Apple के कुछ महत्वपूर्ण प्रोडक्ट्स शामिल नहीं होंगे। यहां उन सभी प्रोडक्ट्स की लिस्ट दी गई है, जिन्हें Apple अपने इवेंट में लॉन्च नहीं कर सकता है।

अपकमिंग इवेंट में Apple नहीं करेगा इन प्रोडक्ट को लॉन्च!

ये रही लिस्ट

Apple AirPods Pro 3

अफवाहों के मुताबिक, कंपनी अपने लॉन्च इवेंट में नेक्स्ट जनरेशन के AirPods Pro 3 को लॉन्च नहीं कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की थर्ड जनरेशन पर काम कर रही है, जिसमें एक नया डिजाइन और चिपसेट शामिल है। ऐसी भी खबरें सामने आ रही हैं कि AirPods Pro 3 में Apple कुछ हेल्थ फीचर भी जोड़ने वाली है। वहीं इसके अगले साल के अंत में लॉन्च होने की संभावना है।

Apple iPhone SE 4

Apple कंपनी iPhone SE के अगले जनरेशन पर काम कर रही है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि इसमें नया डिजाइन होगा। अपकमिंग Apple iPhone SE 4 में फेस आईडी और ओलेड डिस्प्ले होने की भी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं मिली रिपोर्ट से पता चलता है कि इस डिवाइस के 2025 की पहली छिमाही में लॉन्च होने की संभावना है।

चीपेस्ट Apple Vision

कंपनी ने पिछले साल अपना पहला मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Apple Vision Pro पेश किया था। सामने आ रही अफवाहों से पता चलता है कि अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी इस हेडसेट के सस्ते वर्जन पर काम कर रही है। यही वजह है कि इसकी लॉन्चिंग में समय लग सकता है।

लेटेस्ट HomePads

Apple कई लेटेस्ट HomePads मॉडल पर काम कर रहा है। सामने आई जानकारी से ऐसा पता चलता है कि इस डिवाइस में ऊपर की तरफ 8 इंच की LCD डिस्प्ले होगी। फिलहाल इसके इवेंट में लॉन्च होने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

लेटेस्ट M4 Mac

हाल ही में सामने आई एक नई रिपोर्ट से ये भी पता चलता है कि Apple M4 चिप द्वारा पावर्ड Mac पर काम कर रहा है, जिसे इस साल की शुरुआत में iPad Pro में पेश किया गया था। लेकिन इनके भी जल्द लॉन्च होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

हालांकि, ये सारी अफवाहें हैं। बाकी की समस्त और सटीक जानकारी हमें 9 सितंबर को Apple के इवेंट के द्वारा ही देखने को मिलेगी। तब तक के लिए आप Apple के आने वाले इवेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारी वेबसाइट Gizbot Hindi पर लगातार बने रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple is going to hold the biggest event of the year next week. The company has confirmed that it will launch the next generation iPhone 16 series at its Glowtime event on September 9. But some important products of Apple will not be included in next week's launch event.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X