Apple WWDC 2024 इवेंट की डेट हुई कन्फर्म, कंपनी कर सकती है कई बड़े ऐलान
Apple WWDC 2024 इवेंट: Apple WWDC 2024 बहुत जल्द शुरू होने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह इवेंट अगले महीने शुरू होगा। Apple ने अपने इस इवेंट की डेट और टाइम का भी खुलासा कर दिया है। Apple WWDC 2024 इवेंट में डेवलपर्स और दूसरे लोगों के लिए कंपनी के नए सॉफ्टवेयर अपग्रेड्स की डिटेल्स दी जाएगी।
Apple WWDC 2024 कंपनी के बड़े इवेंट्स में से एक होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने इस इवेंट में आईओएस अपडेट के साथ AI फीचर्स का भी ऐलान कर सकती है। AI फीचर्स के बारे में कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि Apple, AI फीचर्स ला सकता है। चलिए जानते हैं कि Apple WWDC 2024 इवेंट में क्या खास होगा।

Apple WWDC 2024 इवेंट का डेट और टाइम
Apple का ये इवेंट 10 जून को शुरू होगा और 14 जून 2024 तक चलेगा। बता दें कि भारत में इस इवेंट की शुरुआत रात 10:30 बजे होगी और इसे आप कंपनी की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। वहीं इसका मुख्य कीनोट इवेंट भी 10 जून को शुरू होगा।
इस इवेंट को आप Apple के इवेंट पेज पर भी जाकर देख सकते हैं। Apple WWDC 2024 इवेंट की YouTube पर भी लाइवस्ट्रीमिंग होंगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस इवेंट को लाइव कर दिया है।

इस इवेंट में क्या नया लेकर आने वाला है Apple
Apple WWDC 2024 कीनोट में iOS 18, iPad 18, WatchOS अपडेट और macOS के लेटेस्ट वर्जन के इंट्रोड्यूस होने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी इस इवेंट में AI से संबंधित फीचर्स लाने का भी ऐलान कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी GenAI के अपने वर्जन पर काम कर रही है। ऐसा हो सकता है कि इस इवेंट में कंपनी इसके बारे में भी कुछ अपडेट लेकर आए।
iPhone 16 मॉडल्स में आ सकता है AI फीचर
कंपनी अपने iPhone 16 मॉडल्स में भी AI फीचर जोड़ सकता है। इतना ही नहीं iOS 18 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Siri में भी कंपनी कुछ नया ला सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस इवेंट में क्या पेश किया जाने वाला है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Apple WWDC 2024 इवेंट में कंपनी ये सभी पेश कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








