Apple WWDC 2025: iOS 26 को अपने iPhone पर कैसे डाउनलोड करें? यहां चेक करें पूरा प्रोसेस
iOS 26 Update: Apple ने अपने साल के सबसे बड़े डेवलपर इवेंट WWDC की शुरुआत करते अपने डिवाइस के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को भी पेश कर दिया है। हर बार की तरह इस साल भी iOS अपडेट काफी चर्चा में रहा है। बता दें कि कंपनी ने iOS 19 के बाद के सॉफ्टवेयर को सीधे iOS 26 नाम दिया है, ताकि साल के साथ इसे सिंक किया जा सके।
iPhones के लिए Apple का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 यूजर्स को इस साल के अंत तक दिखाई देगा। यानी कि इसे अपकमिंग फोन में सितंबर में भी पेश किया जाएगा, लेकिन डेवलपर बीटा पहले से ही उपलब्ध है। इसमें आपको एक फ्रेश डिज़ाइन, AI इंटीग्रेशन और ऐप्स में स्मार्ट अपडेट मिलेगा। इन नए फीचर्स के साथ iOS 26 हर अपडेट से बेहतर माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसे कैसे हासिल किया जा सकता है।

iOS 26 रिलीज टाइमलाइन
iOS 26 डेवलपर बीटा 9 जून, 2025 को लाइव हुआ, जिससे Apple डेवलपर्स को नई सुविधाएं मिलीं। यह एक पब्लिक बीटा वर्जन था। उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी इसका स्टेबल और यूजर फ्रेंडली वर्जन लेकर आएगी। बताया जा रहा है कि आखिरी वर्जन सितंबर 2025 में iPhone 17 लॉन्च इवेंट के साथ आ सकता है।
कैसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें?
- बीटा इंस्टॉल करने के लिए आपको Apple डेवलपर प्रोग्राम (फ्री जॉइन) की मदद से Apple ID से साइन इन करना होगा।
- एक बार नॉमिनेशन हो जाने के बाद, सेटिंग्स > सामान्य > सॉफ़्टवेयर अपडेट > बीटा अपडेट पर जाएं।
- यहां "iOS 26 डेवलपर बीटा" को चुनें।
- बता दें कि सबसे पहले अपने डेटा का बैकअप लेना जरूरी है, क्योंकि बीटा वर्जन अस्थिर हो सकते हैं और समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
- हालांकि अगर आप बीटा iOS 26 के नए फीचर्स को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यह एक शानदार तरीका है, लेकिन यह सभी के लिए नहीं है।
- जानकारी के लिए बता दें कि बीटा वर्जन में बग और क्रैश होना आम बात है, इसलिए अगर आप स्थिरता चाहते हैं, तो आखिरी वर्जन का इंतजार करें।
इन डिवाइस में मिलेगा iOS 26
- iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max, 16e
- iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
- iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
- iPhone 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max
- iPhone 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max
- iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
- iPhone SE (2020 और 2022)
- आगामी iPhone 17 सीरीज iOS 26 प्री-इंस्टॉल के साथ लॉन्च हो सकती है।
iOS 26 में क्या नया?
इस अपडेट में लिक्विड ग्लास डिजाइन की सुविधा मिलती है, जो एक शानदार नया लुक है, जिसमें 3D मोशन वॉलपेपर, डायनेमिक ट्रांसलूसेंसी और फ्रॉस्टेड विजेट शामिल हैं।
Apple इंटेलिजेंस के साथ Apple के नए AI फीचर में कॉल के दौरान लाइव ट्रांसलेशन, फोटो के आधार पर स्मार्ट कैलेंडर सजेशन और Genmoji को पेश किया है। Genmoji की मदद से आप टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से कस्टम इमोजी बना सकते हैं।
नए अपडेट के साथ फोन ऐप को सरल बनाया गया है, जिसमें पसंदीदा, हाल ही के और वॉइसमेल को मिलाया गया है। कॉल स्क्रीनिंग और होल्ड असिस्ट जैसे नए टूल कॉल हैंडलिंग को बेहतर बनाते हैं।
नए अपडेट में आप चैट बैकग्राउंड को कस्टमाइज कर सकते हैं, ग्रुप चैट में पोल बना सकते हैं और अनजान सेंडर को फिल्टर कर सकते हैं। AI पोल के सवाल भी सुझा सकता है।
Apple गेम्स ऐप गेम को मैनेज करने और Apple Arcade कंटेंट को एक्सेस करने के काम आएगा।


Click it and Unblock the Notifications





