Apple WWDC Event 2024: यहां होगी Apple के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग, कंपनी कर सकती है कई बड़े ऐलान
Apple WWDC Event 2024: एप्पल का WWDC Event 2024 आज यानी 10 जून को शुरू होने वाला है। भारत में इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे शुरू होगी। वहीं कंपनी इस पूरे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी।
इस पूरे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी अपने YouTube चैनल और Facebook चैनल पर करेगा। इसके अलावा आप Apple की वेबसाइट पर Apple WWDC Event 2024 की भी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस बार नए फीचर्स के साथ ही Artificial Intelligence (AI) पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकती है। साथ ही एप्पल अपने प्रोडक्ट्स के लिए नए सॉफ्टवेयर और फीचर्स भी लॉन्च कर सकता है।

इस इवेंट में क्या घोषणाएं कर सकता है Apple
Apple WWDC 2024 कीनोट में iOS 18, iPad 18, WatchOS अपडेट और macOS के लेटेस्ट वर्जन के इंट्रोड्यूस होने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी इस इवेंट में AI से संबंधित फीचर्स लाने का भी ऐलान कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी GenAI के अपने वर्जन पर काम कर रही है। ऐसा हो सकता है कि इस इवेंट में कंपनी इसके बारे में भी कुछ अपडेट लेकर आए।
iPhone 16 मॉडल्स में आ सकता है AI फीचर
कंपनी अपने iPhone 16 मॉडल्स में भी AI फीचर जोड़ सकता है। इतना ही नहीं iOS 18 में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Siri में भी कंपनी कुछ नया ला सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से इस इवेंट में क्या पेश किया जाने वाला है, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि Apple WWDC 2024 इवेंट में कंपनी इन सभी प्रोडक्ट्स को अपने यूजर्स के लिए पेश सकती है। Apple अपने WWDC 2024 इवेंट में पासवर्ड मैनेजर ऐप की भी घोषणा कर सकता है।
इस इवेंट में ऐसी संभावना है कि Apple अपने इन ऐआई फीचर्स को 'Apple Intelligence' नाम दे सकता है और इसे सभी ऐप्स से कनेक्ट कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी अपने आईओएस 18 में AI फीचर्स को जोड़कर एप्पल अन्य बड़ी कंपनियों जैसे Google और Microsoft के साथ मुकाबला करने की तैयारी कर रहा है। अब देखना यह है कि आज के इस इवेंट में कंपनी इन सभी प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती है या फिर कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








