Apple का पहला Foldable हो सकता है अब तक का सबसे महंगा iPhone, क्या टूटेंगे सभी रिकॉर्ड?
Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में इसके डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और डिस्प्ले साइज का ज़िक्र किया गया है। अब एक नई मार्केट रिसर्च रिपोर्ट ने इस बहुप्रतीक्षित iPhone Fold की अनुमानित कीमत का खुलासा कर दिया है।
हालांकि Apple ने अभी तक इसके लॉन्च या डेवलपमेंट को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में माना जा रहा है कि कंपनी इसे सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Apple के नए 2nm A20 Pro चिपसेट और iOS 27 के साथ आ सकता है।

iPhone Fold: कितनी हो सकती है कीमत?
Fubon Research के एनालिस्ट Arthur Liao के आंकड़ों के अनुसार, Apple अपने पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत $2,399 (लगभग ₹2,14,000) रख सकता है। यह अनुमान Apple की सप्लाई चेन, मटेरियल कॉस्ट और प्रॉफिट मार्जिन का विश्लेषण करने के बाद लगाया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Fold के रियर पैनल, हिंज मैकेनिज़्म और अन्य "लाइटवेट कंपोनेंट्स" बनाने में लगने वाली लागत काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से इसकी कीमत उम्मीद से अधिक हो सकती है।
यह कीमत Apple के सबसे महंगे iPhone 17 Pro Max (जो लगभग $1,999 यानी ₹1.78 लाख में मिल सकता है) से भी ज्यादा होगी। इसके बावजूद Fubon Research का दावा है कि Apple अपने पहले फोल्डेबल फोन की 15.4 मिलियन यूनिट्स उसकी पूरी लाइफटाइम में बेचने में कामयाब रहेगा। सिर्फ 2026 में ही करीब 5.4 मिलियन यूनिट्स बिकने का अनुमान है।
लॉन्च टाइमलाइन: 2026 की बड़ी एंट्री
रिपोर्ट्स की मानें तो Apple iPhone Fold को सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ पेश कर सकता है। कंपनी इसे अपनी सबसे प्रीमियम कैटेगरी में रखेगी। यह Apple का पहला ऐसा फोन होगा जो बुक-स्टाइल फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर को अपनाएगा और Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसे लोकप्रिय फोल्डेबल्स का सीधा मुकाबला करेगा।
प्रोसेसर और OS: होगा बेहद पावरफुल
iPhone Fold में Apple का अगली पीढ़ी का A20 Pro SoC दिया जा सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा। यह चिपसेट वर्तमान A17 / A18 चिप्स की तुलना में ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट देगा और हाई-एंड फोल्डेबल ऐप्स और मल्टीटास्किंग में कमाल करेगा।
साथ ही फोन iOS 27 पर चलेगा, जिसमें फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए ऑप्टिमाइज्ड UI और मल्टी-विंडो फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
iPad Mini जैसी बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन
सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका डिस्प्ले सेटअप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोल्डेबल इनर डिस्प्ले LTPO+ Flexible OLED पैनल करीब 8 इंच का स्क्रीन साइज का है। इससे आपक लगभग "नो-क्रीज" अनुभव मिलता है
इसमेंं iPad Mini जितना बड़ा व्यूइंग एरिया है। कवर डिस्प्ले की बात करें तो ये 5 इंच या 6 इंच का पैनल होता है, जो कॉम्पैक्ट, सिंगल-हैंड ऑपरेशन के लिए परफेक्ट है। यह पहली बार होगा जब Apple अपने फोन में इतनी बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन पेश करेगा।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
रिपोर्ट्स का दावा है कि iPhone Fold के फ्रेम को टाइटेनियम और एल्युमिनियम अलॉय के कॉम्बिनेशन से बनाया जाएगा, जिससे फोन हल्का रहेगा, मजबूत रहेगा और प्रीमियम लुक देगा।
Apple का टाइटेनियम फ्रेम पहले से ही iPhone 15 Pro/16 Pro में अपना दम दिखा चुका है, और इसे फोल्डेबल में इस्तेमाल करना फोन की टिकाऊपन काफी बढ़ा सकता है।
कैमरा सेटअप
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि iPhone Fold में कुल चार कैमरे हो सकते हैं।
- 1 कैमरा कवर डिस्प्ले पर
- 1 कैमरा फोल्डेबल इनर स्क्रीन पर
- 2 कैमरे रियर पैनल पर
Apple फोल्डेबल को भी Pro-क्लास कैमरा परफॉर्मेंस देने का इरादा रखता है।
क्या iPhone Fold मार्केट को बदल देगा?
iPhone Fold सिर्फ Apple के लिए नहीं, बल्कि पूरी फोल्डेबल इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। कंपनी की एंट्री से फोल्डेबल मार्केट में प्राइस वॉर, डिजाइन इनोवेशन और हाई-एंड यूजर एक्सपीरियंस तीनों में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर Apple वाकई इसे 2026 में लॉन्च करता है, तो यह आने वाले वर्षों में ब्रांड की सबसे चर्चित डिवाइस बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications