कम समय में चार्ज होने वाले Smartphone की कर रहे हैं तलाश, ये रही लिस्ट
आजकल लोगों की लाइफ इतनी भाग-दौड़ भरी हो चुकी है कि किसी भी चीज के लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो चुका है। ऐसे में मोबाइल की चार्जिंग के लिए टाइम निकालना भी कोई आसान बात नहीं रही है। Smartphone का लगातार बढ़ता इस्तेमाल हमें इस बात का एहसास दिलाता है कि फोन का जल्दी से चार्ज होना कितना जरूरी है।
ऐसे में लोग ऐसे फोन की तलाश में लगे रहते हैं, जो कम समय में जल्दी से चार्ज हो सकें। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो बहुत ही स्पीड से चार्ज होते हैं और 25 हजार रुपये से कम कीमत में आते हैं।

कम समय में चार्ज होने वाले स्मार्टफोन
Realme 13+
Realme 13+ फोन 25,000 रुपये के बजट में आने वाला एक बेहद ही शानदार है। इसकी बैटरी भी दमदार है और तेज गति से चार्ज होने की क्षमता से लैस हैं। इसमें रियलमी कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है, जो कि 80 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बता दें कि ये फोन महज 31 मिनट की चार्जिंग में 20% से फुल चार्ज होने की क्षमता रखता है और ये दाम में भी किफायती है।
इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है। यानी इस फास्ट चार्जिंग वाले फोन को आप 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
आपके लिए दूसरा बढ़िया ऑप्शन मोटोरोला का ये फोन हो सकता है। क्योंकि ये फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिसमें टर्बो पॉवर 68 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट शामिल है। ये फोन 20% से 100% चार्ज होने में मात्र 54 मिनट का समय लगाता है। इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप 21,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Motorola Edge 50 Neo
मोटोरोला का Edge 50 Neo भी फास्ट चार्जिंग में आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें 4,310mAh की बैटरी मिल रही है, जो कि 68 वॉट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन को फुल चार्ज होने में 37 मिनट का समय लगता है। इसकी कीमत भी 25,000 रुपये से कम है। आप इसके 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट को मात्र 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Realme P2 Pro
Realme P2 Pro फोन में कंपनी ने 5,200mAh की बैटरी दी है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज होने में ये फोन सिर्फ 36 मिनट का समय लगाता है और इसका दाम भी आपके बजट के मुताबिक है। इस फोन का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट मात्र 21,999 रुपये की कीमत पर मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








