आसुस के मिड रेंज स्मार्टफोन जेनफोन 3 लेज़र और जेनफोन 3 मैक्स लॉन्च
आसुस ने अपने दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ये दोनों नए फोन जेनफोन 3 लेज़र और जेनफोन 3 मैक्स वियतनाम में एक इवेंट के दौरान किए हैं। जेनफोन 3 लेज़र की कीमत वीएनडी 5,990,000 (करीब 18,000 रुपए)और जेनफोन 3 मैक्स की कीमत वीएनडी 4,490,000 (करीब 13,500 रुपए) रखी है। कंपनी ने दूसरे देशों में फोन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

आसुस के दोनों फोन जेनफोन 3 लेज़र और जेनफोन 3 मैक्स मेटल बिल्ड के साथ आते हैं। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करते हैं। जेनफोन 3 लेज़र, जेनफोन 3 का ही अपग्रेड वर्जन लगता है। इसमें सोनी आईएमएक्स214 सेंसर के साथ 13 एमपी का 'पिक्सलमास्टर' कैमरा दिया है।
इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जो कि 2.5डी कर्व ग्लास के साथ आता है। फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दी है।

जेनफोन 3 लेज़र में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर सपोर्ट भी है। इसमें 7.9mm मोटाई के साथ है।
आसुस जेनफोन 3 मैक्स में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर है, जो 0.2 सेकंड्स में फोन को अनलॉक कर देता है। यह 3जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ आता है। इसमें 4100mAh की बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications








