Home
Mobile

आसुस ने पेश किया ज़ेनफोन गो 4.5 का नया वर्जन, कीमत 5,299 रुपए!

By Agrahi

ताइवानी कंपनी आसुस ने अपने स्मार्टफोन ज़ेनफोन गो 4.5 लॉन्च कर दिया है। आसुस का यह फोन दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा। एक वैरिएंट जिसकी कीमत 5,299 रुपए होगी उसमें होगा 5 मेगापिक्सल रार कैमरा और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा। वहीं दूसरे वैरिएंट में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, इस वैरिएंट की कीमत 5,699 रुपए है। बता दें कि कंपनी ने इस फोन का पहला वर्जन पिछले साल दिसंबर में पेश किया था।

आसुस का कहना है कि ज़ेनफोन गो 4.5 का नया वर्जन कंपनी के अपने स्टोर के साथ ही अन्य ऑफलाइन स्टोर पर भी मौजूद होगा। साथ ही उपभोक्ता इसे यह फ्लिप्कार्ट, स्नेपडील, अमेज़न, पेटीएम शॉपक्लूज़ आदि प्लेटफार्म से भी खरीद सकते हैं।

#1

#1

फोन में 4.5 इंच का डिस्प्ले है। एंड्रायड लॉलीपॉप 5.1 पर बेस्ड ज़ेनफोन गो 4.5 नए ज़ेनयूआई पर काम करता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्टकरता है।

#2

#2

जेनफोन गो 4.5 (जेडबी 452 केजी) में 1.2 GHz का क्वाड-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर दिया गया है।

#3

#3

फोन में केवल 1जीबी की रैम दी गयी है, जो कि इसका एक नेगेटिव पॉइंट हो सकता है। इन दिनों आने वाले बजट फोन में भी 2 जीबी की रैम दी जा रही है। हालांकि फोन के अन्य फीचर्स कमाल हैं।

#4

#4

इस स्मार्टफोन में 8जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही कंपनी का कहना कि वह अपने इस फोन के साथ आसुस वेबस्टोर के माध्यम से 100जीबी तक की फ्री क्लाउडस्टोरेज भी उपलब्ध करेगा।

#5

#5

इस हैंडसेट में 2070 mAh की बैटरी दी गयी है।

#6

#6

आसुस जेनफोन गो 4.5 को लेमन यलो, ग्लैमर रेड, ग्लेशियर ग्रे, पर्ल व्हाइट, शीर गोल्ड और सिल्वर ब्लू कलर में उप्लब्ध कराया जाएगा।

अन्य टेक न्यूज़

अन्य टेक न्यूज़

SHOCKING! फेसबुक, गूगल व ट्विटर, सब बैन..

3डी प्रिंटिंग से बनाया शानदार किला, वायरल हुआ विडियो!

घर पर बनाएं एयर कूलर वो भी 10 सिंपल स्टेप्स में!

हिंदी गिज़बॉट

हिंदी गिज़बॉट

ऐसी अन्य टेक न्यूज़ के लिए पढ़ते रहें हिंदी गिज़बॉट और लाइक करें हमारा फेसबुक पेज!

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus today launched the Zenfone Go 4.5 (second gen) - ZB452KG, a 3G-based smartphone with 4.5 inch display in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X