Home
Mobile

Asus ने भारत में गेमर्स के लिए लॉन्च किए ये 2 धाँसू स्मार्टफोन, मिलती है 18GB RAM

आसुस (Asus) ने आज भारत में Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro को लॉन्च किया है। दोनों डिवाइस लगभग एक जैसे हैं और 2021 के क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट पर चलते हैं। ये स्मार्टफोन मुख्य रूप से गेमर्स के लिए बनाए गए है। तो आइए देखते हैं इनकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस।

Asus ने भारत में गेमर्स के लिए लॉन्च किए ये 2 धाँसू स्मार्टफोन, मिलती है 18GB RAM

Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro के स्पेसिफिकेशंस

दोनों स्मार्टफोन 6.5-इंच FHD + सैमसंग AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच-सैंपलिंग रेट, HDR10+ सर्टिफिकेशन और बहुत कुछ के साथ आते हैं। आसुस ने एंड्रॉइड 12 को नहीं दिया है, इसलिए दोनों डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 11 पर चलेंगे। ROG Phone 5s Pro में आरओजी विजन के साथ बैक पैनल पर एक छोटा PMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro दोनों ही Qualcomm Snapdragon 888+ SoC द्वारा संचालित हैं। ROG फोन 5s 12GB तक LPDDR5 RAM के साथ आता है, जबकि ROG फोन 5s Pro 18GB तक LPDDR5 RAM मिलती है।

कैमरा सिस्टम की बात करें, तो 64MP Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 5MP मैक्रो सेंसर सहित एक ही कैमरा सेंसर वाले दोनों डिवाइस ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ आते है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है।

दोनों डिवाइस 5G सपोर्ट करते हैं और वाई-फाई 6 स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट कर सकते हैं। दोनों में 6000mAh की बैटरी है जो 30W फास्ट-चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दोनों डिवाइस का वजन और डिजाइन काफी हद तक एक जैसा ही देखने को मिलता है।

Asus ROG Phone 5s और ROG Phone 5s Pro की कीमत

अब बात आती है कीमत की, तो Asus ROG Phone 5s को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 49,999 रुपये में और दूसरे वेरिएंट 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 57,999 रुपये रखी गई है।

Asus ROG Phone 5s Pro 18GB+256GB के साथ 79,999 रुपये में सिंगल वेरिएंट में आता है और यह फ्लिपकार्ट के माध्यम से 18 फरवरी, 2022 से सेल के लिए उपलब्ध होगा। यानी आप RAM और डिजाइन को देखकर समझ जाएंगे कि ये स्मार्टफोन गेमर्स के लिए डिजाइन किए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ROG Phone 5s and ROG Phone 5s Pro Launched in India, Know Price and Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X