ASUS ROG Phone 7 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Asus ROG Phone 7 Launch: Asus ने अपने नए स्मार्टफोन Asus आरओजी फोन 7 को आज देश में लॉन्च कर दिया है। ROG (Republic of Gamers) जैसा कि आप नाम से ही समझ सकते हैं कि, यह स्मार्टफोन मोबाइल गेमिंग के लिए जाना जाता है। जो काफी एडवांस फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
Asus ROG Phone 7 की कीमत
Asus आरओजी फोन 7 के कीमत की बात करें तो यह अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत तय की गई है। जैसे कि बात अगर 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की करें तो यह आपको 90,037 रुपये में मिलेगा और 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का फोन आपको 1,08,082 रुपये में सकता है।
ये है स्पेसिफिकेशन और फीचर
इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आपको इसमें 6.78 इंच की FHD प्लस एमोलेड Display मिलेगा। इस फोन में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसमें आपको 50MP का मेन कैमरा, 13 MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5 MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए Asus आरओजी फोन 7 बेस्ट माना जाता है। इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा का सपोर्ट है। वहीं बात अगर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की करें तो उसके लिए कंपनी ने 32MP का कैमरा दिया है। वहीं इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए डुअल बैटरी पैक दिया गया है। इसके अंदर 3,000mah की दो बैटरियों को लगाया गया है जो मिलकर 6,000mah की इस फोन को पावर देगी। बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए आरओजी फोन 7 को 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला गमिंग फोन
आपको बता दें, Asus आरओजी फोन 7 2023 में भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आने वाला पहला गेमिंग फोन है। गौरतलब है कि, Asus के गेमिंग स्मार्टफोन की नई लाइन-अप में आरओजी फोन 7 और आरओजी फोन 7 अल्टीमेट शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








