ROG Phone 7D Series के लॉन्चिंग डेट का खुलासा, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

ROG Phone 7D Series: आसुस का रिपब्लिक ऑफ गेमर्स फोन गेमिंग के लिए जाना जाता है। यह स्मार्टफोन गेमर्स के बीच काफी फेमस है और उनकी पहली पसंद मानी जाती है। इसी कारण इसके अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपको भी ROG Phone 7D Series का इंतजार है तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। हम आपको आगे इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग डेट से लेकर कई अहम जानकारियां डिटेल्स में बताते हैं।
ROG Phone 7D सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
लॉन्चिंग से पहले ही इस फोन को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में लीक हुई जानकारी की मानें तो ROG फोन 7D सीरीज में यूजर्स को 16GB तक रैम और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस फोन को Dimensity 9000+ series SoC चिपसेट से लैस बनाने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो आसुस की अपकमिंग दोनों स्मार्टफोन्स में 6.78 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसी के साथ इन दोनों फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आपको 6,000mAh तक की बैटरी भी मिल सकती है।
ROG Phone 7D सीरीज की संभावित लॉन्चिंग डेट
इस फोन के लॉन्च होने की कई डेट अब तक लीक हो चुके हैं। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, कंपनी ROG Phone 7D सीरीज को आने वाले दिनों में जल्द से जल्द लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में लीक हुई जानकारी की मानें तो ASUS ROG Phone 7D सीरीज को अगस्त में सबसे पहले चीन में लॉन्च कर सकती है। यह डिवाइस चीन में लॉन्च के बाद ही अन्य बाजारों में पेश की जाएगी। उम्मीद जताया जा रहा है कि, कंपनी के वैनिला मॉडल के साथ ROG Phone 7D Ultimate भी लॉन्च हो सकता है।

आसुस ने 13 अप्रैल को ROG Phone 7 सीरीज किया था लॉन्च
आपको बता दें, बीते 13 अप्रैल को कंपनी ने अपने दो स्मार्टफोन आसुस ROG Phone 7 और ROG Phone 7 Ultimate को भारत में लॉन्च किया था। जिनमें यूजर्स को 6.78-इंच फुल-एचडी +AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने अपने दोनों फोन्स को काफी एडवांस फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस बनाया है। जिसकी कीमत कंपनी ने अलग-अलग वेरियंट के हिसाब से रखा है। जो इस प्रकार हैं, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 90,037 रुपये और 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का की कीमत 1,08,082 रुपये रखी गई है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक अपने अपकमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 7D और ROG Phone 7D Ultimate के लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह का कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








