Home
Mobile

इंतजार खत्म! ASUS ROG Phone 8 सीरीज हुआ लॉन्च, 24GB तक रैम के साथ मिलेंगे ये फीचर, जानें कीमत

ASUS ROG Phone 8 : आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए ASUS Republic of Gamers (ROG) ने अपने भारतीय यूजर्स के लिए नए हैंडसेट ASUS ROG Phone 8, 8 Pro और ROG 8 Pro Edition को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज को कंपनी ने गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बता दें, आसुस का यह फोन फ्यूचरिस्टिक और गेम-चेजिंग प्रीमियम फोन है। गेम के दौरान यूजर को शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए आपको आसुस के न लेटेस्ट फोन्स के बारे में सभी डिटेल आगे बताते हैं।

इंतजार खत्म! ASUS ROG Phone 8 सीरीज हुआ लॉन्च, जानें कीमत व फीचर

ASUS ROG Phone 8 Series की कीमत

ROG8 Pro Edition के 24GB रैम के साथ 1 TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके ROG8 Pro के 16GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरिएंट को 94,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी सेल कब शुरू होंगी इसकी जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि, जल्द ही इसे लेकर कोई खुलासा किया जा सकता है। वहीं उपलब्धता की बात करें तो ASUS ROG Phone 8 सीरीज को ग्राहक विजय सेल्स स्टोर, ASUS ई-शॉप, ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर और ROG स्टोर से खरीद सकेंगे। जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो ROG Phone 8 Pro Edition और Pro को फैंटम ब्लैक कलर में पेश किया गया । वहीं, ROG Phone 8 को रेबेल ग्रे और फैंटम ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

ASUS ROG Phone 8, 8 Pro और ROG 8 Pro Edition की खूबियां

ROG Phone 8 Pro Edition , Pro और ROG Phone 8 इन तीनों स्मार्टफोन्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से पैक्ड हैं। इन फोन्स में आपको ROG X मोड भी मिलेगा। इसके अलावा वेपर कूलिंग चेंबर के साथ ROG GameCool 8 थर्मल मैनेजमेंट भी दिया गया है। कंपनी ने इसमें क्वालकॉम एड्रेनो 750 जीपीयू दिया है। साथ ही एंड्रॉइड 14 पर आधारित ROG UI भी इसमें मिल रहा है। इन तीनों फोन्स में 6.78 इंच का फ्लैक्सिबल HDR AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया मिलेगा। जो ऑल्वेज-ऑन डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 165 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 2500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 की प्रोटेक्शन दिया गया है।

रैम की बात करें तो ROG Phone 8 में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया गया है। ROG Phone 8 Pro Edition को 24 जीबी रैम और 1256 टीजीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वहीं ROG Phone 8 Pro में 16 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक स्टोरेज और 24 जीबी रैम के साथ 1 टीबी स्टोरेज पेयर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। ROG Phone 8 Pro Edition और Pro की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर मिल रहा है। इसके साथ 6-एक्सिस हाइब्रिड गिंबल स्टेबलाइजर 3.0 दिया गया है। वहीं सेकेंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और तीसरा कैमरा 32 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर से लैस है, जो f/2.4, OIS, 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आ रहा है। ROG Phone 8 में प्राइमरी और सेकेंडरी कैमरा सेम एक जैसे हैं, लेकिन तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ आएगा। इन तीनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो क़ल के लिए 32 मेगापिक्सल का RGBW फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन्हें पावर देने के लिए कंपनी ने इनमें 5500mAh की बैटरी दी है, जो वायर्ड 65W HyperCharge, वायरलेस 15W Qi-सर्टिफाइड चार्जिंग को सपोर्ट करते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
ASUS ROG Phone 8, 8 Pro and ROG 8 Pro Edition are futuristic and game-changing premium devices. It has already been introduced with great features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X