Asus ROG Phone 8 सीरीज की भारत में बिक्री शुरू, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशंस
Asus ROG Phone 8 सीरीज की बिक्री भारत में शुरू कर दी गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने अपने दो नए गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 8 और 8 Pro को लॉन्च किया था।
बता दें, आसुस के इन गेमिंग स्मार्टफोन्स को इस महीने की शुरुआत में ही CES इवेंट में पेश किया गया था। जिन्हें क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

Asus ROG Phone 8 कीमत व उपलब्धता: ROG Phone 8 के 16 GB रैम व 512 GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये है। वहीं ROG Phone 8 Pro के 24 GB रैम और 1TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये है।
कंपनी ने अपने इन फोन्स को Phantom Black कलर में उपलब्ध कराया है। इन स्मार्टफोन्स को आसुस के रिटेल पार्टनर Vijay Sales के जरिए ग्राहक खरीद सकते हैं।

Asus ROG Phone 8 सीरीज स्पेसिफिकेशंस: इनमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) Samsung LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन, 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
ROG Phone 8 Pro में AeroActive Cooler X कूलिंग फैन कंपनी ने दिया है। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 पर संचालित होते हैं। जिनमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इन फोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 51/1.56 प्राइमरी सेंसर, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इनके फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी से पैक्ड हैं। जो 65 W पर चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ Qi 1.3 वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth, GPS, NFC, 3.5 mm ऑडियो जैक, 4G LTE, 5G, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट ऑप्शन मिल रहे हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। आपको बता दें, वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए इन फोन्स को IP 68 रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








