Home
Mobile

Snapdragon 8 Gen 3 के साथ Asus ROG Phone 9 FE लॉन्च, जानें कीमत व सभी स्पेसिफिकेशन

Asus ने चुपचाप अपने नए ROG Phone 9 FE को लॉन्च कर दिया है, जो फ्लैगशिप ROG फोन 9 का किफायती वर्जन है। यह फोन अब आसुस थाईलैंड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आरओजी फोन 9 एफई में कई गेमिंग फैसलिटी वहीं रखी हैं, लेकिन इसे एक किफायती कीमत पर कंपनी ने पेश किया है, ताकि यूजर्स को प्रीमियम गेमिंग का अनुभव मिल सके। हालांकि, इसमें कुछ खास बदलाव भी हुए हैं, जो इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं। तो आइए आपको इसकी कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।

  Asus ROG Phone 9 FE लॉन्च, जानें कीमत व सभी स्पेसिफिकेशन

Asus ROG Phone 9 FE की कीमत

Asus ROG Phone 9 FE फैंटम ब्लैक कलर में THB 29,990 (~ $890) में उपलब्ध है। हालांकि, इसमें स्टैंर्ड ROG Phone 9 में पाए जानें वाले स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट, बड़ी बैटरी और 512GB स्टोरेज की कमी है, लेकिन यह कम कीमत पर हाई-परफॉर्मेंस डिवाइस की तलाश करने वाले मोबाइल गेमर्स के लिए एक आकर्षक ऑप्शन है।

Asus ROG Phone 9 FE के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Asus ROG Phone 9 FE में 6.78-इंच FHD+Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले है, जो HDR10+ सपोर्ट और 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह स्क्रीन 1Hz से लेकर 120Hz तक डायनामिक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, और यूजर्स इसे सिस्टम सेटिंग्स के 165Hz या गेम जिनी मोड में 185Hz तक बूस्ट भी कर सकते हैं।

आसुस अपने इस बजट फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट है, जिसे 16GB LPDDRX रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ROG UI के साथ Android 15 पर चलने वाले ROG Phone 9 FE में फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

जिसमें जिम्बल OIS के साथ 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का RGBW फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस फोन में 5,500mAh की बैटरी है, जो 65W वायर्ड क्विक चार्ज 5.0 और Qi 1.3 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह ब्लूटूथ 5.4, Wi-Fi 7 और NFC को सपोर्ट करता है।

फोन डिस्प्ले के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और IP68-रेटेड डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसका माप 163.8 x 76.8 x 8.9 मिमी है और इसका वजन 225 ग्राम है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ROG Phone 9 FE launched with Snapdragon 8 Gen 3, Check Price, Availability and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X