Home
Mobile

Asus ROG Phone 9 सीरीज की कीमत लीक, जानें कब होगा लॉन्च और क्या मिलेंगे नए फीचर्स

Asus ROG Phone 9 सीरीज को लेकर अफवाहें काफी समय से चल रही थीं, और अब यह पुष्टि हो गई है कि, यह सीरीज आगामी 19 नवंबर 2024 को ग्लोबल बाजार में दस्तक देने जा रहा है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट Asus ROG Phone 9 और ROG Phone 9 Pro को पेश करेगी।

इन दोनों फोन्स को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। अब नई अपडेट में इन फोन्स की कीमत का खुलासा हुआ है, तो चलिए आपको आगे इनकी डिटेल्स बताते हैं।

Asus ROG Phone 9 सीरीज के लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा

Asus ROG Phone 9 सीरीज की कीमत

Asus ROG Phone 9 सीरीज की संभावित कीमत यूरोपीय बाजार में लीक हो गई है। डेनमार्क के ComputeSalg ऑनलाइन स्टोर के अनुसार, बेस मॉडल की कीमत EUR 1,320 (लगभग INR 1,17,000) हो सकती है, जबकि, ROG Phone 9 Pro की कीमत ( लगभग INR 1,30,000 ) के आसपास तय किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, इसके पिछले मॉडल की कीमत भारत में 93,999 रुपये थी, जिससे संभावना है कि, प्रो वेरिएंट भारत में कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

Asus ROG Phone 9 सीरीज के संभावित स्पेक्स

Asus ROG फोन 9 सीरीज में खास फीचर के तौर पर इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा। इसके अलावा इस सीरीज में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन 24GB LPDDR5X रैम के साथ 1TB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज से लैस हो सकता है। डिवाइस Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और ROG UI पर चलेगा।
आसुस रोग फोन 9 सीरीज में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा, 50MP मैक्रो शूटर और 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल है, साथ ही जिम्बल OIS मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य फीचर्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Source

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ROG Phone 9 Series Price Leaked: Check Launch Details And New Features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X