Home
Mobile

ASUS ने भारत में लॉन्च की नई Vivobook S सीरीज, मिलेगी दमदार बैटरी और AI फीचर्स

ASUS ने भारतीय बाजार में अपनी Vivobook लाइनअप के तहत चार नए लैपटॉप मॉडल लॉन्च किए हैं। ये लैपटॉप खास तौर पर स्टूडेंट्स, कामकाजी पेशेवरों और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इन डिवाइसेज में बेहतर बैटरी बैकअप, पोर्टेबिलिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस किया गया है। मेटल बॉडी, सिक्योरिटी फीचर्स और दमदार डिस्प्ले इन लैपटॉप्स की सबसे बड़ी खासियत है।

यहां हम इस सीरीज के सभी मॉडल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानेंगे। साथ ही, हम फोन की कीमत को लेकर भी कुछ डिटेल सामने आई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दमदार बैटरी और AI फीचर्स भारत में लॉन्च हुई ASUS Vivobook S सीरीज

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivobook S14 (S3407QA)

यह मॉडल Qualcomm Snapdragon X Series प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें 45 TOPS NPU मिलता है, जो ऑन-डिवाइस AI को सपोर्ट करता है। इसमें 14 इंच की 2.5K डिस्प्ले दी गई है और इसका वजन सिर्फ 1.39 किलोग्राम है। लैपटॉप में 70WHr बैटरी दी गई है जो 30.5 घंटे तक चलने का दावा करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें Full HD IR कैमरा और प्राइवेसी शटर मिलता है।

Vivobook S14 (S3407CA)

यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 14 इंच का 16:10 रेशियो डिस्प्ले है, जिसे TÜV Rheinland से लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। वजन 1.39kg और बैटरी बैकअप 20 घंटे तक है। सिक्योरिटी फीचर्स में IR कैमरा और फिजिकल प्राइवेसी शटर शामिल हैं।

Vivobook S16 OLED (S3607CA)

इस वेरिएंट में भी Intel Core Ultra 7 255H प्रोसेसर मिलता है। यह 16 इंच के दो डिस्प्ले ऑप्शन-144Hz IPS या FHD+ OLED के साथ आता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89% है। 70WHr बैटरी इसे 20 घंटे तक चलाने में सक्षम है। मेटल बॉडी और IR कैमरा जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Vivobook S16 (S3607VA)

यह मॉडल Intel Core i7-13620H प्रोसेसर के साथ आता है और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 16:10 रेशियो वाली 144Hz डिस्प्ले दी गई है। मेटल बॉडी, IR कैमरा, प्राइवेसी शटर और कई I/O पोर्ट्स इसे एक ऑल-राउंड परफॉर्मर बनाते हैं।

मिलते हैं कई खास फीचर्स

सभी मॉडलों में Microsoft Office Home 2024 की लाइफटाइम वैलिडटी के साथ-साथ 1 साल के लिए 100GB Microsoft OneDrive क्लाउड स्टोरेज भी दिया गया है।

ASUS Vivobook S सीरीज अपने हल्के वजन, मेटल बिल्ड और बेहतर बैटरी के लिए जानी जाती है। हालांकि इसी कीमत में आप Apple MacBook Air (M2/M3), Lenovo IdeaPad Slim 5, और HP Pavilion Plus जैसे विकल्प भी देख सकते हैं। आने वाले समय में कई ब्रांड अपने 2025 मॉडल्स लॉन्च करने वाले हैं, तो थोड़ा इंतजार करना भी फायदेमंद हो सकता है।

ASUS की नई Vivobook S सीरीज उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और AI-सपोर्टेड फीचर्स की तलाश में हैं। इन लैपटॉप्स में दी गई बैटरी लाइफ, प्राइवेसी फीचर्स और डिजाइन इसे खास बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X