Home
Mobile

बजट रेंज में लॉन्च हुआ आसुस का नया जेनफोन गो 5.0 LTE

आसुस ने अपना नया स्मार्टफोन जेनफोन गो 5.0 LTE भारत में लॉन्च कर दिया है।

By Agrahi

आसुस ने अपना नया स्मार्टफोन जेनफोन गो 5.0 LTE भारत में लॉन्च कर दिया है। आसुस की जेनफोन गो सीरीज़ का यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साईट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, इसे अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल के जरिए भी उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है।

बजट रेंज में लॉन्च हुआ आसुस का नया जेनफोन गो 5.0 LTE

आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE (ZB500KL) पिछले साल लॉन्च हुए आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE (T500) का अपग्रेड वर्जन है, जो कि 7,999 रुपए में लॉन्च हुआ था।

स्पेसिफिकेशन पर ध्यान दें तो आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE (ZB500KL) 5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, फोन का टीएफटी डिस्प्ले 1280*720 पिक्सल रेजोल्यूशन का है। फोन में 1GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया है। इसकी रैम 2जीबी की है। फोन में 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 64जीबी तक और बढ़ाया जा सकता है।

बजट रेंज में लॉन्च हुआ आसुस का नया जेनफोन गो 5.0 LTE

आसुस जेनफोन गो 5.0 LTE स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ आएगा, इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन वाईफाई, ब्लूटूथ व अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ आता है। यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2600mAh पॉवर की बैटरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus Zefone Go 5.0 LTE smartphone launched in Budget range. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X