Home
Mobile

Asus Zenfone 10 स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Asus ने अपना नया हैंडसेट Asus Zenfone 10 को ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को Asus Zenfone 9 के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। जो तगड़े बैटरी और Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस है। कंपनी ने अपने इस फोन को पांच कलर वेरिएंट्स के साथ पेश किया है। तो आइए आपको इस लेटेस्ट हैंडसेट के कीमत से लेकर फीचर और स्पेसिफिकेशन तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।

आपको बता दें, Asus Zenfone 10 को फिलहाल यूरोप में ही लॉन्च किया गया है। जिसे कंपनी ने Comet White, Eclipse Red, Midnight Black, Starry Blue और Aurora Green पांच कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह हैंडसेट दूसरे बाजारों में साल की तीसरी तिमाही तक आने की उम्मीद है।

Asus Zenfone 10 की कीमत

Asus Zenfone 10 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 799 यूरो यानि कि, लगभग 71,400 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। इसके 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 849 यूरो यानि कि, लगभग 75,900 रुपये कीमत तय किया गया है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज की कीमत 929 यूरो यानि कि, लगभग 83,000 रुपये रखा गया है।

Asus Zenfone 10 स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Asus Zenfone 10 की खूबियां

Asus Zenfone 10 स्मार्टफोन 5.9 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें फुलएचडी प्लस रेजॉल्यूशन दिया गया है। इसके साथ ही यह डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस है। साथ ही इसमें Adreno 740 GPU ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512 GB तक UFS4.0 इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह Android 13 आधारित Asus ZenUI पर ऑपरेट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 50MP का है। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में कंपनी ने 32MP का कैमरा दिया है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आ रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W की वायर्ड चार्जिंग और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है। आसुस का यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आ रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Dual rear camera setup has been given for photography in Asus Zenfone 10. Whose main camera is of 50MP. Apart from this, 13MP ultra wide angle lens has been given. The company has given a 32MP camera in the front for selfie and video calling.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X