200MP कैमरा 512GB स्टोरेज के साथ 29 जून को लॉन्च होगा ASUS का ये धाकड़ फोन, जानें कीमत
Asus Zenfone 10 Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ASUS अपने नए अपकमिंग फोन ASUS Zenfone 10 को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली है। यह फोन इस महीने के आखिर में 29 जून को दस्तक देने जा रहा है। जिसमें यूजर्स को 200MP कैमरा और 512GB स्टोरेज मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने इस नए हैंडसेट की लॉन्च डेट का खुलासा किया था। अब कंपनी की ओर से इस फोन के खास स्पेसिफिकेशन्स और कलर का खुलासा किया गया है। तो आईए आपको इस फोन के स्पेक्स से लेकर कीमत तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
ASUS Zenfone 10 फोन की इन कलर्स के साथ होगी एंट्री
ASUS अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट Zenfone 10 को ग्रीन, ब्लैक, रेड, ब्लू और व्हाइट पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश करेगा। जिसमें से ग्रीन कलर ऑप्शन इस बार नया होगा। आपको बता दें, कंपनी ने अपने पुराने मॉडल Zenfone 9 कंपनी काले, नीले लाल और सफेद कलर ऑप्शन के साथ पेश किया था।

Asus Zenfone 10 का संभावित कीमत
Asus Zenfone 10 को लेकर लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसके 16 रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत $749 यानि कि, 61,351 रुपये तय की जा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस फोन के कीमत का खुलासी नहीं हुआ है।
ASUS Zenfone 10 के स्पेसिफिकेशन्स
ASUS Zenfone 10 में यूजर्स को 5.9-इंच डिस्प्ले दी जा रही है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही इस फोन में पंच-होल कटआउट और सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन मिल सकता है। य़ह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 SoC के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 16GB तक रैम और 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। यह अपकमिंग फोन Android 13 के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में OIS के साथ 200MP का प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके साथ ही इस फोन में यूजर्स को 3.5 मिमी ऑडियो जैक, स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68 रेटिंग मिल रहा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 6E, ब्लूटूथ v5.3, GPS, QZSS, NavIC, USB टाइप-C पोर्ट, NFC दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








