Asus Zenfone 10 स्मार्टफोन 200 MP के साथ इस खास फीचर्स से लैस, 29 जून को होगा लॉन्च, जानें डिटेल
स्मार्टफोन लवर्स के लिए जून महीना बड़ा खास रहा है। इस महीने कई बड़ी कंपनियों ने अपन-अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। आपको बता दें, इस महीने का आखिरी हफ्ता भी खास होने वाला है। इसमें कई ब्रांड अपने फोन्स को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटे हैं। Asus जो अपने स्मार्टफोन के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। ये भी अपना नया फोन इस हफ्ते पेश करने जा रहा है। तो चलिए आपको आगे इस अपकमिंग फोन के बारे में कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक की डिटेल्स विस्तार में बताते हैं।
Asus Zenfone 10 के फीचर्स
Asus अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Asus Zenfone 10 लॉन्च के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। कंपनी अपने इस डिवाइस को 29 जून को मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। Asus Zenfone 10 के लॉन्च से पहले इसको लेकर सामने आई जानकारी के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी 5.9 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक दिया जा सकता है। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 से लैस हो सकता है।

सबसे खास बात यह है कि, कंपनी ने इसे बनाते वक्त फोटोग्राफी लवर्स को ध्यान में रखकर इसको तैयार किया है। Asus Zenfone 10 में यूजर्स को फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलाना इसे पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी को शामिल किया जा सकता है। जिसके साथ 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद दिया जा सकता है, जो आज कल लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन्स में देखने को नहीं मिलता है। आपको बता दें, फोन को IP68 रेट मिला है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो यह मेटल फ्रेम के साथ रियर में प्लास्टिक बिल्ड के साथ बनाया गया है।
Asus Zenfone 10 की कीमत और कलर
Asus Zenfone 10 को $ 749 (लगभग ₹62,000) शुरूआती कीमत के साथ लाया जा सकता है। ASUS का यह लॉन्च इवेंट 29 जून को न्यूयॉर्क में भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से शुरू होगा। इस फोन को कंपनी रेड, ब्लैक, ग्रे, ग्रीन और व्हाइट पांच कलर ऑप्शन के साथ ला सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








