Home
Mobile

Asus Zenfone 11 Ultra स्मार्टफोन 12GB रैम, तगड़े प्रोसेसर के साथ लॉन्च, महज इतनी है कीमत

Asus Zenfone 11 Ultra Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Asus ने अपना नया स्मार्टफोन Zenfone 11 Ultra ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर 5500mAh की बैटरी के साथ कई दमदार फीचर्स से लैस है। तो चलिए आपको इसकी कीमतव उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Asus Zenfone 11 Ultra कीमत- आसुस के Zenfone 11 Ultra के 12GB + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 999 यूरो (करीब 90,000 रुपये) और 16GB + 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,099 यूरो (करीब 99,000 रुपये) है। आप इसे Desert Sand, Misty Grey और Skyline Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Asus Zenfone 11 Ultra स्मार्टफोन 12GB रैम, तगड़े प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Asus Zenfone 11 Ultra के स्पेसिफिकेशंस- इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस वाला 6.78 इंच फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल ) AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 इसमें मिल रहा है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें क्वालकाम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट मिलेगा। जो 16 GB के LPDDR5X RAM और 512 GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आता है।

Asus Zenfone 11 Ultra स्मार्टफोन 12GB रैम, तगड़े प्रोसेसर के साथ लॉन्च

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर काम करेगा। इसमें फोन में यूजर्स को AI-बेस्ड सर्च टूल और नॉयस कैंसलेशन जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Asus Zenfone 11 Ultra स्मार्टफोन 12GB रैम, तगड़े प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Zenfone 11 Ultra को पावर देने के लिए इसमें 65W हायपरचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500 mAh की बैटरी दी गई है। इस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से फोन को महज 39 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। आपको बता दें, यह 15 W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।

कनेक्टिविटी के लिए आसुस के इस स्मार्टफोन में 4G LTE, 5G, Wi-Fi, Wi-Fi Direct, NFC, ब्लूटूथ, GPS/ A GPS, 3.5 ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
asus zenfone 11 ultra launched with snapdragon 8 gen 3 know price specification
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X