Home
Mobile

आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स, इसमें है 4100 mAh बैटरी और फ्री रिलायंस जियो सिम

आसुस का नया स्मार्टफोन ज़ेनफोन 3 मैक्स भारत में लॉन्च हो चुका है। इस फोन में यूज़र्स को मिलेगा रिलायंस जियो 4जी सिम एकदम मुफ्त।

By Agrahi

किसी भी स्मार्टफोन यूज़र के लिए फोन की बैटरी सबसे ज्यादा मायने रखती है। जो कि इन दिनों आने वाले स्मार्टफोन में एक कमी है। अब स्मार्टफोन को स्मार्ट बनाने के लिए काफी कुछ नए फीचर्स देने होते हैं, जिसमें आपके फोन की बैटरी खर्च होती है। अब ऐसे में फ़ोन को जरुरत होती है दमदार और ज्यादा पॉवर की बैटरी की।

आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स, इसमें है 4100 mAh बैटरी और फ्री रिलायंस जियो सिम

आसुस स्मार्टफोन कंपनी ने यूज़र्स की इसी समस्या को देखते हुए अब एक शानदार और आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 4100mAh बैटरी दी है। हालाँकि यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने पावरफुल बैटरी दी है। इससे पहले कंपनी के लॉन्च हुए आसुस ज़ेनफोन मैक्स में 5000mAh क्षमता की बैटरी थी जिसकी कीमत 9,999 रुपए है।

आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स की बात करें तो इसमें भी शानदार फीचर्स हैं, चलिए एक डिटेल नज़र डालते हैं फोन के खास डिज़ाइन, स्टाइल और फीचर्स पर-

आकर्षक डिज़ाइन

आकर्षक डिज़ाइन

आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स, जिसे कंपनी के ज़ेनफोन मैक्स का सक्सेसर कहा जा रहा है, डिज़ाइन में काफी शानदार है। यह स्मार्टफोन फुल मेटल बॉडी के साथ आता है। हालाँकि फोन का फ्रंट काफी कुछ आईफोन जैसा दिखता है।

दो साइज़ वैरिएंट

दो साइज़ वैरिएंट

आसुस का यह नया स्मार्टफोन दो साइज़ वैरिएंट में आता है। जिसमें एक 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा और दूसरा 5.5 इंच फुल एचडी स्क्रीन के साथ। दोनों वैरिएंट में 2.5डी कर्व ग्लास डिज़ाइन दिया गया है।

नए टैबलेट की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रोसेसर एंड स्टोरेज

प्रोसेसर एंड स्टोरेज

दोनों ही साइज़ स्क्रीन के स्मार्टफोन में काफी सामान्य हार्डवेयर दिए हैं। इसमें आपको 5.2 इंच वाले स्मार्टफोन में मीडिया टेक एमटी6737एम चिपसेट दिया है और इसकी रैम 2जीबी होगी और इंटरनल मैमोरी 16 जीबी। जबकि 5.5 इंच स्क्रीन फोन में 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 SoC प्रोसेसर है, इसकी रैम 3जीबी होगी और इंटरनल मैमोरी 32। इंटरनल मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम

आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स के दोनों साइज़ वैरिएंट एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। जिसके साथ इनमें कंपनी के ही ज़ेन 3.0 की लेयर है। दोनों ही ड्यूल सिम सपोर्ट करते हैं और फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम

आसुस ज़ेनफोन 3 मैक्स के दोनों साइज़ वैरिएंट एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। जिसके साथ इनमें कंपनी के ही ज़ेन 3.0 की लेयर है। दोनों ही ड्यूल सिम सपोर्ट करते हैं और फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएंगे।

नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus Zenfone 3 Max With Support for Reliance Jio Launched in India Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X