Home
Mobile

Asus Zenfone 5Z फर्स्ट इंप्रेशन : पॉवरफुल हार्डवेयर वो भी कम कीमत पर

By Shivani Singh

आखिरकार Asus ने भारतीय बाजार में कंपनी के 2018 फ्लैगशिप स्मार्टफोन- Zenfone 5Z लांच कर दिया है। नए स्‍मार्टफोन में अब तक का सबसे तेज CPU सपोर्ट दिया गया है। 29999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Asus Zenfone 5Z, Zenfone 5 लाइन-अप में सबसे शक्तिशाली हैंडसेट है और यह वैल्यू फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन की श्रेणी में पॉपुलर वनप्लस 6 को चुनौती देता है। Asus ZenFone 5Z 9जुलाई,2018 से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। तो चलिए ! बात करते हैं इसके फीचर्स और खासियतों के बारे में,

Asus Zenfone 5Z फर्स्ट इंप्रेशन : पॉवरफुल हार्डवेयर वो भी कम कीमत पर

ग्लास बॉडी

Asus का कहना है कि Zenfone 5Z में सामने और पीछे दोनों तरफ, 2.5D का घुमावदार गिलास लगा हुआ है हालांकि, ऐसा लगता है कि कंपनी ने हैंडसेट बनाने के लिए ग्लास फिनिश के साथ कुछ प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले प्लास्टिक का उपयोग किया है। स्मार्टफोन का फ्रंट , एक बड़े एज टू एज IPS LCD डिस्प्ले द्वारा घिरा है और न्यूनतम बेज़ेल होने के कारण इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90% हैं। इस स्मार्टफोन की मोटाई 7.7 mm है।

स्मार्टफोन के पीछे एक वर्टिकली डुअल-लेंस कैमरा सेटअप है जो कुछ mm बाहर की तरफ निकला है और इसमें बीच में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा यह वाटर प्रूफ नहीं है। वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन दाएं तरफ रखा गया है और नीचे 3.55 mm हेडफोन जैक, स्पीकर ग्रिल और USB Type C चार्जिंग पोर्ट है। कुल मिलाकर, Asus Zenfone 5Z को अच्छी तरह बनाया गया है लेकिन यह वनप्लस 6 की तरह प्रीमियम नहीं लगता है। Zenfone 5Z मेटियर सिल्वर और मिडनाइट ब्लू में उपलब्ध होगा।

Asus Zenfone 5Z फर्स्ट इंप्रेशन : पॉवरफुल हार्डवेयर वो भी कम कीमत पर

6.2-इंच 1080p (Full HD+) डिस्प्ले नौच के साथ इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.2-इंच 1080p (Full HD+)का डिस्प्ले है जिसका रेसोल्यूशन 2,246 -1080-पिक्सेल है। 402 PPI,इसके टेक्स्ट, वीडियो और इमेज को क्रिस्प और शार्प बनता है। यह वनप्लस 6 के विपरीत जो AMOLED स्क्रीन का उपयोग करता है, Asus ZenFone 5Z में IPS LCD पैनल है।जिसकी वजह से इसके कलर, वनप्लस 6 की तरह सजीव नहीं लगते हैं; हालांकि इसका स्क्रीन भी बहुत ब्राइट और क्रिस्प है। हमने अभी तक इसे सीधे सूर्य के प्रकाश में परीक्षण नहीं किया है कि इसका IPS LCD पैनल कैसे काम करता है।
Asus Zenfone 5Z फर्स्ट इंप्रेशन : पॉवरफुल हार्डवेयर वो भी कम कीमत पर

आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और हार्डवेयर

ZenFone 5Z को Qualcomm Snapdragon 845 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया गया है और यह तीन अलग-अलग कॉन्फ़िगरेशन -4 GB RAM / 64 GB स्टोरेज, 6 GB RAM / 128 GB स्टोरेज, और 8 GB RAM / 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा । ZenFone 5Z को OnePlus 6 से अलग करता है इसका एडिशनल इंटेलिजेंस जिसे मशीन लर्निंग के द्वारा इसमें जोड़ा गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ZenFone 5Z के फ़ंक्शंस पर लगातार नजर रखता है और जरूरत के समय इसकी परफोर्मेंस को भी बढ़ाता है। Qualcomm Snapdragon 845 CPU इसके ग्राफिकल परफोर्मेंस में 30% तक सुधार करता है और यह पिछले Qualcomm फ्लैगशिप चिपसेट की तुलना में 30% पावर इफीसियंट भी है।

Asus Zenfone 5Z फर्स्ट इंप्रेशन : पॉवरफुल हार्डवेयर वो भी कम कीमत पर
Asus ZenFone 5Z ऑडियो, हाई-रेज ऑडियो के लिए Qualcomm AptX standard का सपोर्ट करता है और in-ear audio enhancements के लिए dtxheadphone standard का सपोर्ट करता है। Asus अपने पैकेज में 3-माइक्रोफोन नॉइस कैंसलेशन के साथ उच्च गुणवत्ता वाले हेडफ़ोन देता है जो वनप्लस 6 से बेहतर है। Asus ZenFone 5Z कंपनी के ZenUI के साथ एंड्रॉइड 8.0 Oreo पर चलता है।

120 डिग्री वाइड एंगल के साथ ड्यूल लेंस AI कैमरा

Asus ZenFone 5Z में 12MP + 8MP का ड्यूल-लेंस कैमरा सेटअप, सोनी IMX363 सेंसर के साथ दिया है और इसका एपर्चर f / 1.8 है। इसका कैमरा मॉड्यूल OIS, EIS, PDAF को सपोर्ट करता है और यह RAW मोड में भी शूट कर सकता है। ZenFone 5Z के कैमरे के सेटअप का सबसे बेहतरीन फीचर इसका 8 MP सेकेंडरी शूटर है जो 120 डिग्री वाइड एंगल व्यू देता है और इसीलिये यह फ़ोन लैंडस्केप और स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए एक बेहतर डिवाइस है। इसके अलावा इसमें लाइट और अन्य स्तिथियों के अनुसार AI,केमरे की सेटिंग्स को मॉडिफाई करता है और सर्वोत्तम इमेज प्रदान करता है।

हमारे संक्षिप्त परीक्षण के दौरान, हमने पाया कि ये स्मार्टफोन रोशनी में अच्छी छवियों को कैप्चर करता है। Asus ZenFone 5Z का 8 MP सेल्फी कैमरा जो f / 2.0 एपर्चर पर काम करता है और डिसेंट सेल्फी कैप्चर करता है

Asus Zenfone 5Z फर्स्ट इंप्रेशन : पॉवरफुल हार्डवेयर वो भी कम कीमत पर

बैटरी और कनेक्टिविटी

Asus ZenFone 5Z में 3,300 mAh की बैटरी है और यह क्विक चार्ज 3.0 के साथ आता है। ASUS का दावा है कि इसका 18W का चार्जर फ़ोन की बैटरी को सिर्फ 38 मिनट में 60% तक चार्ज कर सकता है और इसमें AI भी स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ में सुधार करता है। कनेक्टिविटी के लिए,इसमें लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, NFC, ड्यूल4 जG वोल्ट और एफएम रेडियो दिया गया है।

Asus ZenFone 5Z इस मूल्य में एक बढ़िया स्मार्ट फ़ोन है। शुरुआती कीमत रु 29,999,में टॉप-ऑफ-द-लाइन CPU, बहुत सी रैम, ड्यूल लेंस कैमरा सेटअप और AI के साथ आने वाला यह एक बढ़िया स्मार्टफ़ोन है। यह स्मार्टफोन वनप्लस 6 के लिए कुछ गंभीर परेशानी पैदा कर सकता है क्योंकि इसकी एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत रु 5000 कम है और इसका हार्डवेयर OnePlus 6 की तरह ही है और साथ ही Asus ZenFone 5Z में इंटरनल मेमोरी बढाने का आप्शन भी दिया गया है । हम जल्द ही इसके प्रदर्शन और सुविधाओं की व्यापक समीक्षा के साथ दुबारा उपस्थित होगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus has finally unveiled the company's 2018 flagship smartphone- ZenFone 5Z in the Indian market. The new smartphone is backed by the fastest CPU in town- the Snapdragon 845 and heavily utilizes the power of machine learning to deliver flagship class smartphone experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X