Asus Zenfone 9: 16GB RAM, 4300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ आसुस का यह फोन
Asus ने आधिकारिक तौर पर बहुप्रतीक्षित Asus Zenfone 9 को कई मार्केट में लॉन्च कर दिया है। आसुस ज़ेनफोन 9 एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट चिपसेट के साथ आता है और इसमें 5.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिजाइन भी काफी दमदार है। तो आइये आसुस के इस लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Asus Zenfone 9 के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Asus Zenfone 9 में 5.9-इंच का पंच-होल डिस्प्ले है जो Full-HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। यह एक AMOLED डिस्प्ले हैं जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
आसुस का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC द्वारा संचालित है जिसे 16GB तक LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। गेमर्स के लिए यह एक बढ़िया स्मार्टफोन हैं।
कैमरा की बात करें, तो इसमें एक दो लेंस दिये गए हैं। इसमें 50MP Sony IMX766 का प्राइमरी लेंस हैं और दूसरा 12MP Sony IMX363 अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है।
आसुस जेनफ़ोन 9 में फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल करने के लिए 12MP का Sony IMX663 कैमरा दिया गया है।
रही बात बैटरी की, तो डिवाइस में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 4,300mAh की बड़ी बैटरी गई है। जबकि इसके पिछले फोन में 4,000mAh की बैटरी मिलती हैं। फोन में ऑडियो के लिए 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। वहीं सेफ़्टी के लिए, फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। आसुस का यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS पर रन करता है।
Asus Zenfone 9 की कीमत

अब बात आती है कीमत की, तो Asus Zenfone 9 के बेस वेरिएंट यानी 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $699 (लगभग 55500 रुपये) रखी गई है। जबकि 8GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए $749 (लगभग 59490 रुपए) और 16GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 64000 रुपए) हैं।
यह चार अलग-अलग रंग ऑप्शन में आता है जिसमें मूनलाइट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, स्टाररी ब्लू और सनसेट रेड शामिल हैं। हालांकि यह फोन इंडियन मार्केट में कब पेश किया जाएगा इसके बारे में कोई खबर नहीं हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








