Home
Mobile

Asus Zenfone 9 कल होगा दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च, जानिए कितनी होगी कीमत

Asus Zenfone 9 कल यानी 28 जुलाई को भारत समेत कई मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। आसूस का यह फोन काफी बढ़िया डिजाइन के साथ आने वाला है जिसमें हमें Full HD+ रेजोल्यूशन और 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ कॉम्पैक्ट 5.9-इंच सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला हैं। तो आइए आपको बताते हैं इस अपकमिंग Asus Zenfone 9 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत तथा लाइव स्ट्रीम के बारे में।

Asus Zenfone 9 कल होगा दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Asus Zenfone 9 के लॉन्च इवेंट को ऑनलाइन लाइव कैसे देखें

Asus Zenfone 9 (आसुस जेनफोन 9) की लॉन्च इवेंट कल यानी 28 जुलाई को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगी। इस इवेंट को आप आप यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं जिसके लिए हमने नीचे लाइव स्ट्रीम की लिंक भी दी हैं।

Asus Zenfone 9 के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Asus Zenfone 9 भारत में कंपनी का अगला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। यह डिवाइस Asus 8z का सक्सेसर होने जा रहा है, जिसे मार्च 2022 में भारत में लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि ज़ेनफोन 9 Full-HD+ रेजोल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ कॉम्पैक्ट 5.9-इंच सैमसंग AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा।

यह फोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC द्वारा संचालित होगा जिसमें 16GB तक LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज होगा।

कैमरा की बात करें, तो स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ बैक साइड में एक डुअल कैमरा सैटअप मिलने वाला हैं। यह फोन IMX766 सेंसर अपग्रेड के साथ आएगा और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का कैमरा मिलेगा।

Asus Zenfone 9 कल होगा दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

बैटरी की बात करें, तो यह 30W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ 4300mAh की बैटरी के साथ आएगा। आसूस का यह फोन एंड्रॉइड 12 OS पर रन करेगा।

Asus Zenfone 9 की अनुमानित कीमत

रही बात कीमत की, तो Asus Zenfone 9 की कीमत 16GB + 256GB मॉडल के लिए EUR 799 (लगभग 65000 रुपये) हो सकती है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि इसे भारत में इससे कम कीमत में पेश किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक रूप से ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह फोन मूनलाइट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, स्टाररी ब्लू और सनसेट रेड कैसे कलर ऑप्शन में आएगा।

Best Mobiles in India

English summary
Asus Zenfone 9 is going to be launched tomorrow i.e. on July 28 in many markets including India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X