Home
Mobile

आसुस ज़ेनफोन ज़ूम एस में है 5000mAh बैटरी

By Agrahi

ताईवानी स्मार्टफोन कंपनी आसुस ने अपना नया स्मार्टफोन आसुस ज़ेनफोन ज़ूम एस भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह फोन भारत में एक्सक्लूसिव होगा और इस फोन के ग्लेशियर सिल्वर और नेवी ब्लैक कलर उपलब्ध होंगे। इस फोन की कीमत भारत में 26,999 रुपए रखी गई है।

आसुस ज़ेनफोन ज़ूम एस में है 5000mAh बैटरी

आसुस जेनफोन ज़ूम एस को इससे पहले सीईएस 2017 में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। इस फोन को तब कंपनी ने आसुस जेनफोन 3 ज़ूम के नाम से पेश किया था। आसुस का यह स्मार्टफोन फोटोग्राफी करने वाले यूज़र्स के लिए बेहद खास होगा। कंपनी के अनुसार यह नया फोन खास फोटोग्राफी को फोकस का बनाया गया है।

डिस्प्ले, रैम, प्रोसेसर

डिस्प्ले, रैम, प्रोसेसर

आसुस का नया फोन 5.5 इंच की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, इसका रेसोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है।

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा कोर 2GHz प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाकर 2टीबी तक किया जा सकता है। इसमें 506 ग्पुदिया गया है।

कैमरा

कैमरा

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका कैमरा। यह डूअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस फोन में दो 12 मेगापिक्सल के कैमरा हैं, जिसमें 25mm वाइड एंगल लेंस और एक 59mm लेंस है। इस नए स्मार्टफोन के साथ यूज़र्स अधिक कवर करते हुए फोटो क्लिक कर सकते हैं। कंपनी इस फोन में सुपरपिक्सल कैमरा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी करती है। इसका फ्रंट कैमरा 13मेगापिक्सल का है, इसमें सोनी IMX214 सेंसर दिया गया है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

बैटरी और सॉफ्टवेयर

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे पॉवर बैंक के तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, यह अन्य फोन को चार्ज करने के काम भी आएगा। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 42 घंटों का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है और 6.4 घंटों का टाइम 4के UHD वीडियो सिंगल चार्ज पर दे सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ZenFone Zoom S launched in India: Price, features, specs and more. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X