एचटीसी रिज़उंड में हुई ऑडियो संबधित समस्या

एचटीसी ने म्यूजिक लवर्स के लिए एचटीसी रिज़ाउंड स्मार्टफोन लांच किया था जिसने म्यूजिक लवर्स को एक उम्दा किस्म के साउंड की क्वालिटी देने का वादा किया था। पर चकित करने वाली बात यह है कि इस स्मार्टफोन में ऑडियो संबधित समस्या प्रकट हो गई है।
जी हां, इस स्मार्टफोन की खराबी के बारे में बात तब सामने आई जब एचटीसी के एक ग्राहक ने साउंड क्वालिटी ठीक ना होने की बात कही। इस बात की रिपोर्ट इसी हफ्ते सामने आई कि ऑडियो आउटपुट का ज्यादा इस्तमाल नहीं हो पा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि ग्राहकों को तब भी दिक्कत आती है जब वह 4 जी का इस्तमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि एचटीसी रिज़ाउंड में जब वह ट्यून को स्ट्रीम करते हैं तब तब परेशानी होती है।
पर दूसरी तरफ ऐसा सुनने में भी आया कि बहुत से ऐसे ग्राहक भी हैं जो अपने इस स्मार्टफोन से काफी खुश हैं। उन्हें यह आशा भी नहीं थी कि उनके इस स्मार्टफोन में उनकी उम्मीद से भी ज्यादा अच्छी क्वालिटी की साउंड मिलेगी। अगर एचटीसी रिज़ाउंड की बात करें तो असमें आपको स्टूडियो क्रिप साउंड वो भी लेटेस्ट ऑडियो बीट की जानदार तकनीक मिलेगी। साथ ही इसमें 3.5 एमएम ऑडियो जैक की मदद से जानदार और साफ ऑडियो साउंड मिलेगी।
ऑडियो फैसिलिटी के अलावा भी हैंडसेट में 4.3 इंच का डिस्पले है जो हाई डेफिनेशन 720 पी के हिसाब से बेहतरीन क्वालिटी प्रड्यूस करता है। फोटो कैप्चरिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया हुआ है। इसके अलावा फोन काफी कुछ है जो आपको अपना दिवाना बना देगा।


Click it and Unblock the Notifications








