Home
Mobile

अपने मोबाइल फोन से रहें सावधान

अपने मोबाइल फोन से रहें सावधान

दुनिया में सबसे पहले सेलफोन का इस्‍तेमाल यूनाइटेड स्‍टेट में 1990 में शुरू हुआ है जिसके बाद यह पूरी दुनिया में धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और अब यह हमारे जीवन का एक अभिन्‍न हिस्‍सा बन चुका है। एक तरफ जहां इसके कई फायदे हैं वहीं अगर मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल सहीं ढ़ंग से न किया जाए तो यह हमारे लिए घातक भी सिद्ध हो सकता है।

आए दिन अखबारों और टीवी में मोबाइल फटने से संबधित खबरें आती रहती है। ज्‍यादातर इस तरह की घटनाएं दूसरे देशों से आयति‍त चाइनीज फोनों में सुनने को मिलती है कभी-कभी बड़े ब्रांडों के फोन से जुड़ी कई खबरें भी सुनने को मिल जाती हैं आइए देखते हैं ऐसे कौन से कारण है जिससे मोबाइल फोन में इस तरह की घटनाएं हो जाती है और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

1- बाजार में ज्‍यादा बैटरी के लिए रोज नई तकनीकी का प्रयोग हो रहा है जिसकी वजह से पहले जहां साधारण बैटरी का प्रयोग किया जाता था वहीं अब मोबाइल फोन में लीथियम बैटरी का प्रयोग किया जाता जो यूजर को ज्‍यादा बैटरी बैकप प्रोवाइड करती है। मगर फोन खरीदते समय इस बात का पूरा ध्‍यान रखें की बैटरी कंपनी मेड ओरिजनल हो और उसमें कंपनी की पूरी सूचना दी गई हो।

2- मोबाइल में बात करने के बाद अक्‍सर हम उसे कहीं भी रख कर चले जाते है मगर फोन को कभी भी ज्‍यादा तापमान वाली जगह पर न रखें। एक समय तक तो उसमें कुछ नहीं होगा मगर जब तापमान काफी ज्‍यादा हो जाने पर बैटरी फटने का डर बढ़ जाएगा।

3- मोबाइल फोन को कभी भी ऐसी जगह में प्रयोग न करें जहां उसके प्रयोग करने पर पाबंदी लगी हो जैसे माइक्रोवेव टावर, या फिर बिजली के बड़े उपकरणों के पास और नहीं फोन में पानी पड़ने दे, अक्‍सर फोन के अंदर पानी चले जाने के कारण शार्ट सर्किट होने से आग लगने का डर बना रहता है।

4- फोन चार्जिग करते समय अगर आपका फोन गर्म हो रहा है तो सावधान हो जाइए और उसे तुरंत फोन विक्रेता का दिखाएं। हो सकता है उसकी बैटरी में किसी प्रकार की कोई दिक्‍कत हो रही हो।

5- अगर वोल्‍टेज खराब हो या फिर पावर प्‍लग सहीं न हो तो भूल कर भी मोबाइल चार्जिंग में न लगाए क्‍योंकि अक्‍सर चार्जर के अंदर स्‍पार्किंग होती रहती है जिससे मोबाइल फोन की बैटरी पर असर पड़ता है।

6- मोबाइल फोन के फीचरों से अधिक उसकी गुणवक्‍ता पर ध्‍यान दें, सस्‍ते के चक्‍कर में पड़ कर चाइनीज या फिर कोई लोकल मोबाइल फोन आपके पूरे परिवार के लिए घातक हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X