Home
Mobile

लाखों स्मार्टफोन और टीवी यूजर्स के लिए बुरी खबर; भारत सरकार ने जारी की हाई सिक्योरिटी अलर्ट

MediaTek Chipset Security Risk: लाखों स्मार्टफोन और टीवी यूजर्स के लिए बुरी खबरभारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने MediaTek चिपसेट पर चलने वाले करोड़ों डिवाइसेज को लेकर एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह अलर्ट स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी, राउटर और अन्य कनेक्टेड डिवाइसेज पर लागू होता है, जो MediaTek हार्डवेयर का उपयोग करते हैं।

इस चेतावनी में CERT-In ने इन सिक्योरिटी खामियों को 'उच्च स्तर का खतरा' (High Severity) बताया है, जिसका मतलब है कि अगर इन समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक नहीं किया गया, तो यूजर्स को भारी नुकसान हो सकता है।

लाखों स्मार्टफोन और टीवी यूजर्स के लिए बुरी खबर

क्या है MediaTek डिवाइसेज में समस्या?

CERT-In के अनुसार, MediaTek चिपसेट वाले डिवाइसों में कई तरह की कमजोरियां (Vulnerabilities) पाई गई हैं, जिनमें कई परेशानियां शामिल हैं।

यूजर्स को Bluetooth मॉड्यूल में heap overflow और null pointer जैसी तकनीकी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा Wi-Fi (WLAN) और IMS सेवाओं का एक्सेस कंट्रोल गलत हाथों में जा सकता है। इन खामियों का फायदा उठाकर कोई हैकर सिस्टम का कंट्रोल ले सकता है या उसे काम करने से रोक सकता है।

ये तकनीकी खामियां अटैकर्स को आपके डिवाइस को कंट्रोल करने की अनुमति दे सकती हैं, यानी वह डिवाइस पर एडमिन स्तर का कंट्रोल हासिल कर सकता है। साथ ही, यह Denial of Service (DoS) कंडीशन भी पैदा कर सकती है, जिससे डिवाइस पूरी तरह से डिएक्टिवेट हो सकता है।

इन यूजर्स को है सबसे ज्यादा खतरा?

  • CERT-In के मुताबिक, ऐसे सभी स्मार्ट डिवाइसेज जो MediaTek चिपसेट पर चलते हैं, जिसमें कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, वाई-फाई राउटर्स और IoT आधारित अन्य कनेक्टेड डिवाइस शामिल हैं।
  • इन सभी में सुरक्षा जोखिम बना हुआ है। इससे न केवल आम यूजर्स बल्कि छोटे-बड़े बिजनेस भी प्रभावित हो सकते हैं।

क्या कर सकते हैं यूजर्स?

CERT-In और MediaTek दोनों ही यूजर्स को सावधान रहने और कुछ खास कदम उठाने की सलाह दे रहे हैं।

  • अपने डिवाइस को नियमित रूप से अपडेट करें।
  • अनऑफिशियल ऐप्स और थर्ड पार्टी फर्मवेयर से बचें।
  • Wi-Fi और Bluetooth का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें।
  • डिवाइस की सिक्योरिटी सेटिंग्स को चेक करें।
  • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।

MediaTek ने भी इस समस्या पर सज्ञान लिया है और कहा है कि वे डिवाइस निर्माताओं के साथ मिलकर सिक्योरिटी पैच तैयार कर रहे हैं। अगले कुछ हफ्तों में अपडेट आने की उम्मीद है। ऐसे में अगर आप कोई भी MediaTek चिपसेट वाला स्मार्टफोन या डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bad news for millions of smartphone and TV users; Indian government issued high security alert MediaTek chipset security risk
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X