सैमसंग वेव सीरीज़ के बाडा अपडेट में होगी थोड़ी और देरी

कुछ दिनों पहले सैमसंग ने बताया था कि उसके सैमसंग वेव के सभी सीरीज़ों के फोन को बाडा 2.0 ओएस से अपडेट किया जाएगा। यह अपडेट पिछले साल के अंत तक ही करने को बोला गया था पर ऐसा लगता है कि सैमसंग अपने कहे अनुसार काम नहीं कर रही है।
जब बाजार में सैमसंग वेव 3 बाडा 2.0 ओएस के साथ लांच हुआ था, तभी लोगों के बीच में इस बात को ले कर खुशी की लहर दौड़ पडी थी कि अब शायद सैमसंग के अन्य वेव मोबाइलों में भी बाडा ओएस अपग्रेड कर दिया जाएगा। स्पेन और इटली के सैमसंग अधिकारियों ने यह सूचना दावे के साथ दी है कि इस अपग्रेड को होने में थोडा और समय लगेगा। इसलिए अब मार्च के पहले तो इस अपग्रेडेड वर्जन फोन के आने की संभावना करना बेकार ही होगा।
बाडा 2.0 ओएस में कुछ शानदार फीचर हैं जैसे कि आप आराम से मल्टी टास्किंग कर सकने के अलावा कई एप्पलीकेशन एक साथ चला सकते हैं, वो भी बिना रुके। जब कई सारे एप्पलीकेशन एक साथ चल रहे होगें तब केवल एक ही एप्लीकेशन आपकी स्क्रीन में दिखेगा बाकी दूसरे अन्य एप्लीकेशन बैकग्राउंड में चले जाएगें। इसमें दिए गए यूज़र इंटरफेज़ में तीन अलग अलग तरह के नेविगेशन स्टाइल मौजूद हैं। यूजर अपनी सुविधा अनुसार मीनू और पेज के बीच में हैडर, फुटर और टैब बार की मदद से घूम सकता है। इसमें सर्च बार और गैलेरी फंक्शन भी मौजूद है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications