Home
Mobile

आईबॉल एंडी के साथ कनैक्‍ट रहना हुआ और भी आसान

By Super
आईबॉल एंडी के साथ कनैक्‍ट रहना हुआ और भी आसान
डिजिटल गैजेट और डिवाइस के निमार्ता आईबॉल ने भारतीय मार्केट की जरुरत को देख कर ड्यूल सिम वाला जीएसएम मोबाइल फोन लांच किया है। आईबॉल के इस फोन का नाम बॉल एंडी है जो एक एंड्राएड बेस्‍ड़ है।

फोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए एंड्राएड 2.2 फ्रोयो आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है जो 416 मेगाहर्ट के एआरएम 9 प्रोसेसर पर रन करता है। इससे आपको मल्‍टीमीडीया फाईल चलाने में आसानी होगी। इसकी टच-स्‍क्रीन का साईज 3.2 इंच है। फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 3.2 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है जिससे आप शानदार फोटो ले सकते हैं।

मनोरंजन को आई बॉल के बिना सोंचना बिल्‍कुल ना मुमकिन है इसलिए फोन में एफएम रेडियो और मीडिया प्‍लेयर दिया है जो दोनों ही ऑडियो और वीडीयो फाईल को सपोर्ट करता है। इस फोन में आपको 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड करने की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें डाटा कनैक्‍टिविटी के लिए ब्‍लूटूथ और नेट यूज़ करने के लिए वाईफाई दिया गया है। साथ ही अगर आप कभी भी कहीं भी रास्‍ता भटक जाएं तो आप आसानी से जीपीएस के द्रारा अपनी मंजिल को ढ़ूढ़ सकते हैं।

बैट्री के बारे में आपको चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है क्‍योंकि इसकी 1000एमएएच की बैट्री आपको बात करने के लिए लंबा समय देगी। फिलहाल कपंनी ने अभी आईबॉल एंडी की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X