लो आ गया छोटे बच्चों के लिए मिनी म्यूजिक फोन

बेसिक के नए आईमिनी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि देखने में यह एक खिलौने की तरह लगता है। फोन का साइज 7.8 x 3.6 x 1.4 सेंमि. है और इसका भार मात्र 49 ग्राम है। फोन का स्क्रीन साइज इसके लुक को और खूबसूरत बनाता है, स्क्रीन का डिस्प्ले हाथ के अंगूठे के बराबर है जो देखने में कैलकुलेटर की तरह लगता है। बच्चों के लिए फोन के कीपैड को अन्य फोन से थोड़ा अलग डिजाइन किया गया है, किपैड में सभी अल्फाबेट और नम्बर बड़े साइज के दिए गए है जिसकी मदद से आपका बच्चा इमेंल से लेकर फोन भी कर सकता है।
पावर के लिए फोन में 400 एमएएच की बैटरी इनबिल्ड है जो ज्यादा अच्छा बैटरी बैकप तो नहीं प्रोवाइड करती मगर बच्चे इसे फोन को देर तक प्रयोग कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा कविता या कहानी सुनना चाहता है तो इन नन्हें फोन में 1 जीबी की माइक्रो एसडी कार्ड मैमोरी कैपेसिटी मौजूद है। इसके अलावा फोन में रिंगटोन, वाइब्रेशन मोड जैसे कई फीचरों का प्रयोग किया जा सकता है। अरे इसकी एक खासियत तो रह ही गई, आईमनी में ड्यूल सिम सपोर्ट दिया गया है जो दो नेटर्वक की सुविधा प्रदान करता है। तो है ना यह एक कंप्लीट किड फोन।
कंपनी ने आईमिनी नाम के इस फोन को 3,400 रूपए में भारत में लांच किया है। इसके अलावा फोन का एक दूसरा मॉडल भी उपलब्ध है जिसकी डिजाइन में थोड़ा फेरबदल किया गया है, आईमिनी के दूसरे मॉडल की कीमत 3,900 रूपए है। तो फिर देर किस बात की अगर आप अपने बच्चों को इस दीवाली कोई नया गिफ्ट देना चाहती हैं तो आज हीं आईमिनी अपने घर ले आइए।


Click it and Unblock the Notifications








