Home
Mobile

नोकिया ल्‍यूमिया 800 में हुई बैट्री पावर की समस्‍या

By Super
नोकिया ल्‍यूमिया 800 में हुई बैट्री पावर की समस्‍या


नोकिया प्रेमियों को यह सुन कर थोडी निराशा हो सकती है कि उनके बहुप्रिय ब्रांड के स्‍मार्टफोन, नोकिया ल्‍यूमिया 800 में बैट्री की समस्‍या के मुद्दे अभी से ही छाने लगे हैं। पहले भी ऐसी समस्‍याएं जानी-मानी कंपनी एप्‍प्‍ल के आईफोन 4 एस में भी आई थी।

नोकिया में बैट्री की समस्‍या के बारे में पहली जानकारी का तब पता चला जब ब्रिटेन के एक ग्राहक ने ल्‍यूमिया की खराब बैट्री के बारे में कंपनी में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसका कहना था कि बैट्री को फुल चार्ज करने के एक घंटे बाद तु‍रतं ही उसकी बैट्री खतम हो जाती है। उसका यह भी कहना था कि जब उसने रात में फोन को चार्ज किया और सुबह होते ही जब उसे देखा तो पाया कि उसमें 35 % बैट्री खत्‍म हो चुकी थी। उसने दावा किया कि फुल चार्ज करने के बाद उसने फोन का एक बार भी इस्‍तमाल नहीं किया था।

फिलहाल अभी नोकिया अथॉरिटी ने इस बारे में अधिकारिक रुप से कोई खुलासा नहीं किया है, पर अगर ऐसी समस्‍या आई है तो हम आशा करेगें कि नोकिया इस समस्‍या का जल्‍द ही निदान कर ले। अगर बात करें ल्‍यूमिया 800 हैंडसेट की तो यह इसमें विंडो ओएस दिया गया है जो काफी बेहतरीन होगा। इसकी 3.7 इंच की टच स्‍क्रीन में अमोल्‍ड फीचर भी दिया गया है। और अगर कैमरे की बात करें तो इसका 8 पिक्‍सल वाला कैमरा काफी बेहतरीन है।

नोकिया ल्‍यूमिया 800 कुछ ही समय में भारतीय मार्केट में आने वाला है जिसका दाम 30,000 रु के आस पास होगा। जब तक यह भारत में आएगा तब तक इसकी यह समस्‍या दूर हो चुकी होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X