नए iPhone सीरीज को लॉन्च करने से पहले Apple ने की पुराने मॉडल्स के दामों में कमी, जानें नई कीमत
Apple सितंबर में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अपकमिंग सीरीज को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च से पहले इससे जुड़े कई अपडेट सामने आ चुके हैं।
नई सीरीज को लॉन्च करने से पहले एपल ने कंपनी के पुराने iPhones मॉडल्स की कीमतों में कमी की है। प्राइस कट के बाद ग्राहक इन iPhones मॉडल्स पर हजारों की बचत कर सकते हैं।

iPhone खरीदने पर कितनी होगी बचत
ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि जब भी Apple अपनी नई सीरीज को लॉन्च करने की प्लानिंग करता है, तो वह अपने पुराने iPhones मॉडल्स की कीमतों में कटौती कर देता है। इस बार भी कुछ लगभग समान हुआ है। कंपनी ने अपने iPhone 15, iPhone 14 और iPhone 15 Pro की कीमतों को कम कर इन्हें सस्ते दामों पर खरीदने का मौका दिया है।
जानें इन मॉडल्स की कीमतें
iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,000 रुपये हैं, लेकिन प्राइस कट के बाद आप इसे 1,54,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। iPhone 15 Pro की कीमत 79,900 रुपये हैं, लेकिन प्राइस कट के बाद यह फोन आपको 79,600 रुपये में मिल सकेगा।
बात करें iPhone 15 Plus, iPhone 14 और iPhone SE की तो iPhone 15 Plus की कीमत 89,900 रुपये है, जो कि प्राइस कट के बाद 89,600 रुपये में मिलेगा। iPhone 14 की ऑरिजनल कीमत 69,900 रुपये है, जिसे प्राइस कट के बाद आप 69,600 रुपये में खरीद सकते हैं और iPhone SE को 49,900 रुपये की कीमत के बाद आप 47,600 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।
iPhone 15 Pro मॉडल पर सबसे अधिक कटौती की गई है, इस फोन पर आप सीधे 6,000 रुपये की बचत कर सकते हैं। वहीं इसके दूसरे मॉडल्स वेनिला iPhone 15 और iPhone 15 Plus में भी मामूली सी कटौती की गई है। ये सभी कटौती एपल ने अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने से पहले की हैं।


Click it and Unblock the Notifications








