Home
Mobile

iPhone 16 की लॉन्चिंग से ठीक पहले iPhone 15 Pro Max की कीमत धड़ाम, मौके का उठाएं फायदा

Apple कंपनी अगले हफ्ते साल का सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रही है। कंपनी ने खुलासा किया है कि वह 9 सितंबर को अपने Glowtime इवेंट में नेक्स्ट जनरेशन के iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करेगी। इसके अलावा, कंपनी iPhone के साथ Apple Watch लाइनअप का भी अनावरण करने वाली है।

iPhone 16 सीरीज के लॉन्च होने से पहले iPhone 15 Pro Max की कीमत में भारी कटौती की गई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है, खबरों के मुताबिक iPhone 15 और iPhone 15 Plus के अलावा iPhone 15 Pro Max की कीमत भी गिर गई है।

iPhone 16 की लॉन्चिंग से ठीक पहले iPhone 15 Pro Max की कीमत धड़ाम

यानी की अब इस पावरफुल वेरिएंट को यूजर्स भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिवाइस पर आप कम से कम 20 हजार रुपये से भी ज्यादा की छूट प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस डिवाइस पर आप कैसे और कितनी छूट प्राप्त कर सकते हैं।

iPhone 15 Pro Max पर छूट

इस डिवाइस को बंपर छूट के साथ खरीदने के लिए यूजर्स को Reliance Digital जाना होगा। पिछले साल 159,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ iPhone 15 Pro Max को अब केवल 137,990 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यानी की Reliance Digital की ओर से इस फोन पर पूरे 21,910 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

बैंक ऑफर का भी मिल रहा है लाभ

अगर आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड की मदद से पेमेंट करते हैं, तो आप सीधे 5000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑफर के बाद इस फोन की कीमत 132,990 रुपये हो जाएगी। आपको अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ छूट और ईएमआई ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

iPhone 15 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस

इस डिवाइस में 6.7 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ आती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Apple A17 Pro प्रोसेसर मिलता है और स्टीरियो स्पीकर्स वाला ये फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग प्राप्त है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में 5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिल रहा है। पावर देने के लिए इसमें 4441mAh की बैटरी है, जो कि 20 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5 वॉट वायरलेस MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Before the launch of the iPhone 16 series, the price of the first iPhone 15 Pro Max has been reduced drastically. That is, now users can buy this powerful variant with a huge discount. You can get a discount of at least more than 20 thousand rupees on this device.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X