बेनक्यू भारत में लाने वाला है स्मार्टफोन की नई रेंज

कंपनी ने नए स्मार्टफोन के कुछ पाटर्स जैसे टच स्क्रीन पैनल और डिजिटल डिवाइस का निमार्ण शुरू भी कर दिया है। इसके अलावा बेन क्यू की सिस्टर कंपनी एयू अपट्रानिक्स भी फोन के कुछ पार्टस का निर्माण करने में लगी हुई है। सबसे खास बात बेनक्यू दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी फोन निर्माता कपंनी है, 2005 के दिनों में कपंनी के कुछ गलत कदमों की वजह से बेन क्यू को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
कंपनी के कंट्री हेड राजीव सिंह के अनुसार बेन क्यू बाजार में 3.7 इंच के साथ नए फीचरों से लैस स्मार्टफोन लांच करने पर विचार कर रही है, जो भारतीय ग्राहकों को ध्यान मे रखते हुए लांच किए जाएंगे। स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी टैबलेट बाजार पर भी अपना रूख करेगी। हाल में हुए एक सर्वे के अनुसार भारत में स्मार्टफोन बाजार 60 प्रतिशत की दर से बढ़ोत्तरी कर रहा है जिसमें बेन क्यू की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत मार्केट शेयर की है जिसे कपंनी अपने नए उत्पादों को लांच करके और बढ़ाना चाहती है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications