Home
Mobile

Lava SHARK 2 4G: ₹6999 में 120Hz डिस्प्ले और Android 15 वाला फोन; Made for Young India’ के असली मायने!

भारत का बजट स्मार्टफोन मार्केट हमेशा से कॉम्पिटिशन का सेंटर रहा है, लेकिन जब बात 'वैल्यू फॉर मनी' और भारतीय जरूरतों की आती है, तो Lava ने कई बार साबित किया है कि वह सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि लोकल इनोवेशन की पहचान है। अब कंपनी ने अपने सफल Shark सीरीज में एक और मॉडल Lava SHARK 2 4G ka जोड़ा है, जो ₹6,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

देखने में भले यह एक बजट फोन हो, लेकिन इसके फीचर्स साफ दिखाते हैं कि यह यंग इंडिया की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आइए इस डिवाइस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava SHARK 2 4G: ₹6999 में 120Hz डिस्प्ले और Android 15 वाला फोन

गेमिंग और स्क्रॉलिंग के लिए स्मूद एक्सपीरियंस

स्मार्टफोन के इस सेगमेंट में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलना अब तक लगभग असंभव था। लेकिन Lava ने SHARK 2 में यह फीचर देकर एक नई परिभाषा गढ़ दी है।

6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले न सिर्फ बड़ा है बल्कि रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो व्यूइंग को एकदम फ्लूइड बनाता है। जो यूज़र्स सोशल मीडिया पर रील्स देखते हैं या गेमिंग पसंद करते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अपग्रेड हो सकता है।

5000mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग

Lava SHARK 2 4G में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकती है। इसके साथ 18W चार्जिंग सपोर्ट है, हालांकि बॉक्स में 10W चार्जर मिलता है। Type-C पोर्ट की मौजूदगी इस प्राइस रेंज में एक रेयर बोनस की तरह है, जो फ्यूचर रेडी यूजर्स को पसंद आएगा।

50MP कैमरा

फोन का 50MP रियर कैमरा बजट सेगमेंट में काफी प्रभावशाली है। यह खासकर डेलाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स में अच्छा प्रदर्शन करता है।

वहीं 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है। Lava का कैमरा सॉफ्टवेयर भी इस बार काफी क्लीन और नैचुरल आउटपुट देता है।

सॉफ्टवेयर का गेम चेंजर

फोन में UNISOC T7250 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के टास्क्स के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि Lava SHARK 2 Android 15 पर चलता है, यानी भारत का पहला बजट 4G फोन जो लेटेस्ट OS के साथ आता है। कंपनी एक Android अपडेट और 2 साल की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इस रेंज में दुर्लभ है।

क्लीन, सेफ और Made in India सॉफ्टवेयर

Lava ने हमेशा 'Clean Android Experience' पर जोर दिया है, और SHARK 2 भी इसी फिलॉसफी को आगे बढ़ाता है। इसमें न तो कोई ब्लोटवेयर है और न ही प्री-इंस्टॉल्ड अनवांटेड ऐप्स है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी दोनों बनी रहती हैं।

इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो जैसे क्लासिक फीचर्स भी मौजूद हैं, जो इस प्राइस सेगमेंट के यूजर्स के लिए जरूरी साबित होते हैं।

'Young India' के लिए Lava का भरोसा

Lava के हेड ऑफ प्रोडक्ट, सुमित सिंह के मुताबिक, "Shark 2 को युवाओं के लिए बनाया गया है, जो बजट में ज्यादा पावर और इमर्सिव डिस्प्ले चाहते हैं। वास्तव में, यह फोन Lava की उस रणनीति को मजबूत करता है जिसके तहत कंपनी भारतीय यूजर्स को स्वदेशी टेक्नोलॉजी के साथ ग्लोबल लेवल एक्सपीरियंस देना चाहती है।

₹6,999 की कीमत में 120Hz डिस्प्ले, Android 15, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स Lava SHARK 2 4G को अपने सेगमेंट में डिसरप्टर बनाते हैं। यह सिर्फ एक बजट फोन नहीं, बल्कि यंग इंडिया की जरूरतों का सटीक जवाब है, खासकर उन लोगों के लिए जो एक Made in India साफ, स्टाइलिश और टिकाऊ स्मार्टफोन पर भरोसा करते हैं और चाहते हैं ।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Best 4G Phone under ₹7000? Lava SHARK 2 4G brings 120Hz screen and clean Android
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X