Home
Mobile

Instagram Reels बनाने के हैं शौकीन तो ये Android स्मार्टफोन्स आएंगे काम; चेक करें लिस्ट

Best Camera Phone Under 35K: सोशल मीडिया के जमाने में शायद ही कोई ऐसा होगा, जो Instagram या फेसबुक पर नहीं होगा। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो इन प्लेटफॉर्म के जरिए अपना पूरा करियर बना लिया है। इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स इसका सही उदाहरण हैं। ऐसे में अगर आप भी इस तरह का कोई काम करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

अगर आप 2025 में इंस्टाग्राम रील्स बनाना चाहते हैं लेकिन महंगे फ्लैगशिप फोन नहीं खरीदना चाहते, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब बजट रेंज में भी ऐसे Android स्मार्टफोन्स आ चुके हैं, जो बेहतरीन कैमरा, स्मूद वीडियो रिकॉर्डिंग और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। चाहे आप एक नए कंटेंट क्रिएटर हों या अपनी लाइफ के मोमेंट्स को स्टाइलिश तरीके से कैद करना चाहते हों। यहां हम 5 ऐसे ही फोन लिस्ट कर रहे हैं, जो आपके लिए बेस्ट हैं।

कम बजट में शानदार वीडियो क्वालिटी वाले Android स्मार्टफोन्स

Vivo V50

इस फोन की कीमत 33,460 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.77 इंच HDR10+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में भी ये फोन जबरदस्त है, क्योंकि इसमें 6000mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन चल सकती है। अगर आप एक शानदार फ्रंट कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं, तो ये बेस्ट ऑप्शन है। बता दें कि ये व्लॉगिंग और रील्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

Xiaomi 14 Civi

इस फोन में 6.55 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP रियर कैमरा और 32MP सेल्फी और अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

इसमें 4700mAh की बैटरी मिलती है। अगर आप हाई-एंड प्रोसेसर और बेहतरीन फ्रंट कैमरा और प्रोफेशनल क्वालिटी वीडियो चाहते हैं, तो ये फोन आपके लिए बेस्ट है। इस डिवाइस की कीमत केवल 30,998 रुपये है।

कम बजट में शानदार वीडियो क्वालिटी वाले Android स्मार्टफोन्स

Realme GT 7T

इस फोन को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है और इसकी कीमत 34,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसे 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8400 Max प्रोसेसर मिलता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी के मामले में ये फोन बहुत जबरदस्त है, क्योंकि इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। ऐसे में अगर आप एक सुपरफास्ट चार्जिंग और हेवी बैटरी वाला फोन चाहते हैं, तो इस फोन के बारे में सोच सकते हैं।

Samsung Galaxy A36

अगर आप एक विश्वसनीय ब्रांड का फोन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy A36 सही ऑप्शन होगा। इसकी कीमत 30,999 रुपये तय की गई है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5MP मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल है। साथ ही इसमें 12MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। अगर आप मल्टी-लेंस कैमरा सेटअप वाला फोन चाहते हैं, जो आपको अलग-अलग एंगल्स और शूटिंग स्टाइल में मदद करे, तो ये सही ऑप्शन है।

कम बजट में शानदार वीडियो क्वालिटी वाले Android स्मार्टफोन्स

Oppo F29 Pro

ये इस लिस्ट का सबसे सस्ता फोन है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन इसकी खूबियां इसे खास बनाती हैं। फोन में आपको 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा ये डिवाइस MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में आपको 6000mAh की बैटरी की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर आपको स्टेबल वीडियो आउटपुट और पावरफुल बैटरी वाला फोन चाहिए, जो आउटडोर शूट्स के लिए सही हो, तो आप इसके बारे में सोच सकते हैं।

फोन कीमत डिस्प्ले प्रोसेसर कैमरा बैटरी खासियत
Vivo V50 ₹33,460 6.77" HDR10+ AMOLED, 120Hz Snapdragon 7 Gen 3 50MP ट्रिपल रियर + 50MP फ्रंट कैमरा 6000mAh शानदार फ्रंट कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ, व्लॉगिंग और Reels के लिए परफेक्ट
Xiaomi 14 Civi ₹30,998 6.55" AMOLED, 120Hz Snapdragon 8 Gen 3 50MP ड्यूल रियर + 32MP फ्रंट और अल्ट्रा-वाइड 4700mAh हाई-एंड प्रोसेसर, प्रोफेशनल क्वालिटी वीडियो शूटिंग के लिए बेस्ट
Realme GT 7T ₹34,999 6.8" AMOLED, 120Hz MediaTek Dimensity 8400 Max 50MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 32MP फ्रंट 7000mAh, 120W फास्ट चार्जिंग हैवी बैटरी और सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ कमाल का कैमरा
Samsung Galaxy A36 ₹30,999 6.7" Super AMOLED, 120Hz Snapdragon 6 Gen 3 50MP + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो + 12MP फ्रंट 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग मल्टी-लेंस कैमरा सेटअप, विश्वसनीय ब्रांड और संतुलित परफॉर्मेंस
Oppo F29 Pro ₹27,999 6.7" AMOLED MediaTek Dimensity 7300 50MP रियर + 16MP फ्रंट कैमरा 6000mAh स्टेबल वीडियो आउटपुट, लो-लाइट व आउटडोर शूटिंग के लिए उपयुक्त
 
Best Mobiles in India

English summary
Best 5 Android smartphones for video making for Instagram and best performance Vivo, Xiaomi, Realme
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X