Home
Mobile

Flipkart Mega June Bonanza Sale 2024: 15000 रुपये से कम में खरीदें ये फोन्स, मिल रहा तगड़ा ऑफर

Flipkart Mega June Bonanza Sale 2024: ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मेगा जून बोनान्ज़ा सेल (Flipkart Mega June Bonanza Sale) लाइव हो चुका है। जो अगले 19 जून तक चलेगा।

इस सेल के तहत ग्राहकों को सभी रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन पर बंपर छूट दिया जा रहा है। अगर आप भी कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला फोन चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए उचित हो सकता है।

Flipkart Mega June Bonanza Sale से 15 हजार से कम में खरीदें ये फोन्स

दरअसल सेल में कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत वाले फोन्स पर भी भारी छूट ऑफर कर रही है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड पर कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध कराया गया है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में 5 ऐसे फोन्स की डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप Flipkart Mega June Bonanza Sale 2024 से 15,000 रुपये से भी कम दाम में खरीद सकते हैं।

Flipkart Mega June Bonanza Sale से 15 हजार से कम में खरीदें ये फोन्स

Samsung Galaxy F34 5G- सैमसंग के इस फोन के 6GB/128GB की कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन सेल में इसे 46 परसेंट तक की छूट के साथ ग्राहक मात्र 12,499 रुपये में ही खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी F34 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5-इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

यह फोन 5nm Exynos 1280 प्रोसेसर सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फोटोग्रॉफी के लिए 50MP (OIS) नो शेक मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Flipkart Mega June Bonanza Sale से 15 हजार से कम में खरीदें ये फोन्स

Motorola G64 5G- इसके अलावा आप फ्लिपकार्ट सेल से मोटोरोला जी64 5जी के 8GB/128GB जिसकी कीमत 17,999 रुपये है, इसे 22 फीसदी छूट के साथ 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलता है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट दिया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी शामिल की है।

Vivo T3x 5G- वीवो के टी3एक्स के 6GB/128GB वेरिएंट जिसकी कीमत 19,999 रुपये है, इसे 21 परसेंट छूट के साथ महज 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। वीवो के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.72 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है।

बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट शामिल किया गया है। फोन में 50MP मेन और 2MP बोकेह लेंस मिलता है, जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

Realme C65 5G: रियलमी सी65 के 6GB/128GB जिसकी कीमत 17,999 रुपये है, इसे फ्लिपकार्ट मेगा जून बोनान्ज़ा सेल 2024 के तहत 21 फिसदी छूट के साथ मात्र 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस फोन में 6.67-इंच एलसीडी स्क्रीन मिलती है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, रेन वॉटर स्मार्ट टच और एक सेंटर्ड पंच होल नॉच के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 SoC दिया गया है।

Redmi 12 5G: रेडमी के इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत वैसे तो 24,999 रुपये है, लेकिन 25 फिसदी छूट के साथ इसे 11,999 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है।

इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 48मेगापिक्सल + 8मेगापिक्सल + 2मेगापिक्सल रियर कैमरा के साथ 13मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best 5 Smartphone Under Rs 15,000 During Flipkart Mega June Bonanza Sale 2024
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X