Home
Mobile

बेस्‍ट कैमरा स्‍मार्टफोन जिनमें मिलता है 50 मेगापिक्‍सल कैमरा

By Roith

स्‍मार्टफोन में मेगापिक्‍सल कितना मायने रखता है ये वही जानते हैं जो सेल्‍फी और फोटोग्राफी के शौकीन है, एक समय था जब 5 और 10 मेगापिक्‍सल के फोन मिलते थे क्‍योंकि उस समय VGA कैमरा का जमाना था, लेकिन आज सैमसंग S23 जैसे 200 मेगापिक्‍सल वाले फोन मार्केट में आ चुके है। हालाकि सबसे पॉपुलर कैटेगिरी पर नजर डाले तो 50 मेगापिक्‍सल सेंसर वाले हैंडसेट काफी पसंद किए जाते हैं। आज हम आपके लिए इसी कैमरा कैटेगिरी वाले कुछ बेस्‍ट स्‍मार्टफोन ले कर आए हैं।

बेस्‍ट कैमरा स्‍मार्टफोन जिनमें मिलता है 50 मेगापिक्‍सल कैमरा

1. वनप्लस 12आर (OnePlus 12R)

वनप्‍लस 12 आर में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है साथ में मिलती है 8जीबी रैम और फोन की स्‍क्रीन क्‍वालिटी काफी अच्‍छी है इसमें 120 हर्ट्ज एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके कैमरा सेक्‍शन पर नजर डाले इसमें मिलता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है इसके लिए मेन कैमरा 50MP का मिलता है, 16MP का अल्ट्रा वाइड और साथ में 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। 100 वॉट का सुपरवूक चार्जर 5000 एमएएच की बैटरी को फास्‍ट चार्ज कर देता है।

कीमत: ₹39,999

2. विवो वी30 (Vivo V30)

वीवो वी 30 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 चिपसेट लगा हुआ है, 12जीबी की रैम, 120 हर्ट्ज अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP का मेन कैमरा,13MP टेलिफोटो कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है, सेल्‍फी के लिए वीवो वी30 में 32MP का कैमरा मिलता है

कीमत: ₹42,990

3. नथिंग फोन (2) (Nothing Phone (2)

अपनी यूनीक डिज़ाइन की वजह से नथिंग फोन 2 काफी फेमस हुआ था। इसके बैक में यूनीक लाइट सेटअप दिया गया है साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिप, 8/12जीबी रैम, 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। इसके कैमरा सेक्‍शन पर नज़र डाले तो नथिंग फोन 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का मेन कैमरा + 16MP का अल्‍ट्रावाइड + 2MP मोनोक्रोम लेंस लगा हुआ है। सेल्‍फी के लिए फोन में 16MP का सेंसर लगा हुआ है।

कीमत: ₹38,499

4. पिक्सेल 7A (Pixel 7a)

अपनी बेहतरीन कैमरा क्‍वालिटी के लिए जाना जाने वाला पिक्‍सेल 7A फोटोग्राफी के शौकीनों की पहली पसंद रहा है, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर लगा हुआ है, सेल्‍फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में बेहतरीन परफार्मेंस के लिए गूगल टेंसर G2 चिप, 8जीबी रैम, 90 हर्ट्ज का ओलेड डिस्प्ले मिलता है।

कीमत: ₹43,999

5. सैमसंग गैलेक्सी ए55 (Samsung Galaxy A55)

सैमसंग के फैन हैं तो 50 मेगापिक्‍सल कैमरा सेंसर वाले बेस्‍ट फोन की रेंज में गैलेक्‍सी A55 आपको पसंद आएगा। इसमें एक्‍सनॉस 1380 चिप के साथ 8 जीबी की रैम मिलती है साथ में 32 जीबी का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8 एमपी का अल्‍ट्रावाइड और 5 एमपी का मैक्रो सेंसर लगा हुआ है।

कीमत: ₹39,999

ऊपर दिए गए सभी स्‍मार्टफोन न सिर्फ अच्छी बैटरी लाइफ देते है बल्‍कि इनमें 50MP+ कैमरा सेटअप प्मिलता है। इनमें से आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से किसी एक को चुन सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Capture stunning photos with India's best 50MP camera smartphones in April 2024, including OnePlus 12R, Vivo V30, Nothing Phone 2, Pixel 7a, Galaxy A55 Smartphone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X