Home
Mobile

10 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये 5G फोन्स, फीचर्स में दमदार, यहां देखें लिस्ट

Best 5g Mobile Phones Under 10000: अगर आप भी 10 हजार से कम बजट में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे है, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है।

दरअसल आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे फोन्स के बारे में डिटेल्स बताने जा रहे हैं, जो 10 हजार से भी कम दाम में बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। इन फोन्स में Nokia, Poco, Lava और itel जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन शामिल हैं।

10 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये 5G फोन्स, फीचर्स में दमदार

सबसे खास बात यह है कि, ये सभी फोन्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon और Flipkart पर भी मिल जाएंगे। जहां इन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए आगे आपको इनकी कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं।

itel P55 5G - सबसे पहले बात करेंगे आईटेल पी55 5जी की, इसके 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है, लेकिन ग्राहक इसे अमेजन इंडिया से 500 रुपये कूपन डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है।

10 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये 5G फोन्स, फीचर्स में दमदार

इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिल रही है।

Nokia G42 5G - नोकिया जी 42 5जी स्मार्टफोन को भी 10 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके 6GB/128GB वेरिएंट की कीमत महज 9,999 रुपये है। इसमें ग्राहकों को 2 GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में आपको ऑक्टा कोर Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर मिलेगा।

10 हजार से भी कम कीमत में आते हैं ये 5G फोन्स, फीचर्स में दमदार

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है। जो 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा से लैस है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M6 5G - इस लिस्ट में आप पोको एम6 5जी को भी शामिल कर सकते हैं। इसके 4GB/128GB वेरिएंट को फ्लिपकार्ट से महज 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

अपने इस डिवाइस में कंपनी ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस प्रोसेसर दिया है। साथ ही कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP AI ड्यूल कैमरा सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है।

Poco M6 Pro 5G - इसके अलावा आप 10 हजार तक की कीमत में पोको एम6 प्रो 5जी को भी ले सकते हैं। इसके 4GB/128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। पोको के इस बजट फोम में भी यूजर्स को 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Lava Blaze 5G - सबसे आखिर में बात करते हैं, लावा ब्लेज 5जी की, जिसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 9799 रुपये है। । इस फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का AI सेंसर से लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो लावा के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल रही।

 
Best Mobiles in India

English summary
best 5g mobile phones under 10000 in india like itel p55 poco m6 nokia g42 and more see list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X