Home
Mobile

15,000 रुपये से भी कम कीमत में आते हैं ये धांसू 5G फोन्स, यहां देखें लिस्ट

Best 5G Phones Under 15000: अगर आप नया 5जी स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 15 हजार से भी कम है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में 15 हजार तक की कीमत में आने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से आप अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।

LAVA Blaze Pro 5G

लावा ब्लेज़ प्रो 5जी स्मार्टफोन जिसे आप अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फोन में n1/n3/n5/n8/n28/n41/n77/n78 5जी बैंड्स शामिल हैं। इसमें 6.78 इंच फुलएचडी+ 120हर्ट्ज़ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 6020 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

15,000 रुपये से भी कम कीमत में आते हैं ये धांसू 5G फोन्स, देखें लिस्ट

Realme 11x 5G

रियलमी 11एक्स 5जी फोन इसके 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इसमें आपको 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ पर काम करेगा। इसके साथ ही इसे 8GB Dynamic RAM तकनीक से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 64 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W सुपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh बैटरी दी है।

itel P55 5G

आइटेल पी55 5जी स्मार्टफोन भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 9,699 रुपये और 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें ग्राहक को 6.6 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ डिस्प्ले सपोर्ट मिलेगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 आक्टाकोर प्रोसेसर शामिल किया गया है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से इसे लैस किया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Nokia G42 5G

इसके अलावा नोकिया जी42 5जी को भी आप देख सकते हैं। जिसे 12,599 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें यूजर को 6 जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज मिल रहा है। इसमें 6.56 इंच की एचडी+ 90हर्ट्ज़ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्लस आक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन 5,000mAh बैटरी से लैस है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme Narzo 60x 5G

Realme narzo 60x 5G फोन 15 हजार से कम कीमत में एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसमें यूजर को 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले मिल रही है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन 6जीबी डायनॉमिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो 33W सुपरवूक चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are planning to buy a new 5G smartphone and your budget is less than Rs 15 thousand, then this news can be useful for you. Today in this article we are going to tell you about the best smartphones priced up to Rs 15,000, from their price to their features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X