Home
Mobile

25 हजार से कम कीमत में मिल रहे ये 5G Smartphone, 108 MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस, देखें लिस्ट

Best 5G Smartphone Under 25000 :अगर आप भी नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, और बजट के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो हम आपको आज कुछ ऐसे ही 5जी स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो कम कीमत के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन, तगड़ा बैटरी लाइफ और हाई क्वालिटी कैमरे के साथ ही लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं। जिन्हें आप बजट में भी ले सकते हैं। तो आइए आपको इन फोन्स के बारे में आगे विस्तार से समझाते हैं, जिससे आप अपने लिए एक सही फोन का चुनाव कर सकें।

OnePlus Nord CE 3 Lite

सबसे पहले बात करते हैं वनप्लस के नॉर्ड सीई 3 लाईट स्मार्टफोन की जिसमें 6.7 inch का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Android 13 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108MP का , दूसरा 2MP और एक अन्य 2MP का सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह हैंडसेट 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसमें आपको 8GB रैम और 128GB इटरनल स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट ऑप्शन मिल रहे हैं। इसके बेसिक वेरिएंट को आप 19,999 रुपये की कीमत के साथ ले सकते हैं।

Realme 10 Pro Plus 5G

इसके बाद बात करते हैं, रियलमी 10 प्रो प्लस 5जी की जिसमें 6.7-inch AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इस फोन में भी आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 108MP+8MP+2MP के साथ आ रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ ही 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन के साथ आ रहा है। इस फोन की शुरूआती कीमत 24,999 रुपये है।

 25 हजार से कम कीमत में मिल रहे ये 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें लिस्ट

Redmi Note 12 Pro 5G

अब बात करते हैं. रेडमी नोट 12 प्रो 5जी की जिसमें 6.67-inch का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जिसमें आपको फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का प्राइमरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो आपको इस स्मार्टफोन में 6GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट ऑप्शन मिल रहा है। इस फोन की शुरूआती कीमत 23,770 रुपये है।

iQOO Neo 6

सबसे आखिर में बात करेंगे iQOO Neo 6 5जी स्मार्टफोन की जिसमें 6.62-inch का डिस्प्ले मिल रहा है। इस डिवाइस को कंपनी ने Snapdragon 870 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 64MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें 4700mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन दो वेरिएंट ऑप्शन 8GB+128GB और 12GB+256GB में लाया गया है। वही कीमत की बात करें तो इसके बेसिक वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You too can bring the best 5G Smartphone to your home for just less than 25 thousand. In which you are getting many powerful features along with 108 megapixel camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X