10,000 रुपये में टॉप 5G स्मार्टफोन्स: दमदार फीचर्स के साथ किफायती ऑप्शंस
Best 5G Smartphones Under 10,000: किफायती दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। हालांकि, बाजारों में कम दाम में भी कई दमदार फीचर्स वालें स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। लेकिन चुनाव करते वक्त यह सवाल उठता है कि, आखिर कौन सा फोन लेना बेस्ट ऑप्शन होगा।
अगर आप भी कम रेंज में किफायती और अच्छे फोन की तलाश कर रहे हैं, ये खबर आपके काम की हो सकती है। यहां हम इस आर्टिकल में कुछ बेहतरीन फीचर्स से लैस स्मार्टफोन्स की डिटेल्स लेकर आए हैं, जिसमें सैमसंग से लेकर मोटोरोला तक के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। तो आइए आपको किफायती दाम में कुछ बेहतरीन ऑप्शन बताते हैं।

Motorola G45- 10 हजार से कम कीमत में मोटोरोला के इस फोन को खरीदना एक अच्छा फैसला हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन मात्र 9,999 रुपये की शुरूआती पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.5 इंच की स्क्रीन है। 50MP का प्राइमरी कैमरा, 16MP के सेल्फी कैमरा और 5000 mAh की इसमें बैटरी शामिल की गई है।
Samsung Galaxy A14 5G - इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए14 5जी को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.6 इंच की PLS LCD डिस्प्ले मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर, 50MP का मेन कैमरा, 13MP का सेल्फी कैमरा और 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M6 5G - वहीं पोको M6 5जी स्मार्टफोन को भी 10 हजार से कम दाम में तगड़े फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इसमें 90 हर्टज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.74 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह 50MP का कैमरा, 5MP सेल्फी कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस है।
Realme Narzo N63 - रियलमी की नार्जो सीरीज में आने इस फोन को अमेजन से महज 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 90 हर्टज रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की डिस्प्ले दी गई है। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP सेल्फी कैमरा और 5000 mAh बैटरी से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








