Home
Mobile

Best 5G Smartphones under 10000: 10 हजार से भी कम दाम में आते हैं, ये तगड़े फीचर्स वाले 5G फोन्स, देखें लिस्ट

Best 5G Smartphones under 10000: अगर आप भी अपने लिए कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपका दिन बना सकती है।

दरअसल आज हम इस आर्टिकल में 10 हजार से भी कम कीमत में आने वाले कुछ 5जी स्मार्टफोन्स की डिटेल बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इन फोन्स के नाम, कीमत व खासियतों से रूबरू करवाते हैं।

Best 5G Smartphones under 10000: 10 हजार से भी कम दाम में आते हैं

Nokia G42 5G - नोकिया जी42 की कीमत तो वैसे 9,499 रुपये है। लेकिन इसे ग्राहक 250 रुपये के डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के तहत कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं।

नोकिया जी42 5जी में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच स्क्रीन मिलती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+ 8nm प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Best 5G Smartphones under 10000: 10 हजार से भी कम दाम में आते हैं

Itel P55 5G - इसके अलावा आप 10 हजार से कम दाम में आइटेल पी55 5जी को भी खरीद सकते हैं। इस फोन की फ्लिपकार्ट पर कीमत 8,995 रुपये है।

आईटेल पी55 में 6.6 इंच एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। अपने इस फोन में कंपनी ने 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर शामिल किया है। आपको इसमें 50MP कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Best 5G Smartphones under 10000: 10 हजार से भी कम दाम में आते हैं

Infinix Hot 20 5G- इनफिनिक्स हॉट 20 5जी को भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से 8,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 6.6 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

इसमें परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 810 चिपसेट दिया गया है। 50MP कैमरा और Dimensity 810 चिप दी गई है। 50MP + AI Lens रियर कैमरा के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

Best 5G Smartphones under 10000: 10 हजार से भी कम दाम में आते हैं

Samsung Galaxy M14 5G- सैमसंग गैलेक्सी एम14 5जी की कीमत वैसे तो 9,999 रुपये है, लेकिन एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट के साथ इसे 9 हजार से भी कम दाम में खरीदा जा सकता है।

इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Exynos 1330 ऑक्टाकोर SoC प्रोसेसर के साथ आता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Blaze 5G- लावा ब्लेज 5जी को भी 10 हजार से कम दाम में बेहतरीन फीचर्स के साथ लिया जा सकता है। इसमें 6.5 इंच की स्क्रीन दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 MP का मेन कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मिलेगा।

POCO M6 Pro 5G- पोको एम6 प्रो 5G को भी आप अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। वैसे तो इस फोन की कीमत 9,499 रुपये है, लेकिन 500 रुपये डिस्काउंट के साथ इसे कम दाम में खरीदा जा सकता है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और 50MP मेन कैमरा के साथ आ रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Best 5G Smartphones Under 10000 on Amazon and Flipkart See Full list
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X