Home
Mobile

ViVo के इन बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स को 20 हजार से कम दाम में खरीदें, यहां देखे लिस्ट

Best 5G Vivo Smartphones Under Rs 20,000 : भारतीय बाजार में इन दिनों वीवो के किफायती 5G फोन्स हलचल मचा रहे हैं। जो लोग कम दाम में बेहतरीन फीचर्स वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं, उनके लिए वीवो के ये मिडरेंज फोन्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते है।

कंपनी 20,000 रुपये से कम कीमत में कई मॉडल पेश करती है, जो बेहतरीन फीचर्स से लैस है। आइए आपको आगे 20,000 रुपये से कम दाम में मिलने वाले वीवो 5G स्मार्टफोन की लिस्ट बताते हैं।

ViVo के इन बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स को 20 हजार से कम दाम में खरीदें

Vivo Y58 5G- वीवो के वाई58 5जी को आप 20 हजार से कम मात्र 19,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 6.72 इंच का 1080 x 2408 पिक्सल डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 (4nm) प्रोसेसर दिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 2MP डुअल लेंस प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी शामिल की है।

ViVo के इन बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स को 20 हजार से कम दाम में खरीदें

Vivo T3 5G- टी3 5जी को महज 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसमें आपको 6.67 इंच 1080 x 2400 पिक्सल डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 50MP + 2MP लेंस प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 (4nm) चिपसेट मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी दी है।

ViVo के इन बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स को 20 हजार से कम दाम में खरीदें

Vivo Y200e 5G- वीवो वाई200e 5जी को भी 19,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकता है। जो 6.67 इंच, 1080 x 2400 पिक्सल Display के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा 2MP डुअल प्राइमरी कैमरा के साथ 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh तक की बैटरी के साथ आता है।

Vivo Y28 5G- वीवो वाई28 5जी के इस फोन को 13,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको 6.56 इंच 720 x 1612 पिक्सल Display मिलता है। इसमें कंपनी ने Dimensity 6020 (7nm) प्रोसेसर दिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP + 2MP डुअल लेंस प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5000 mAh की बैटरी शामिल की है।

Vivo T3 Lite 5G- वीवो टी3 लाइट 5जी को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.56 इंच 720 x 1612 पिक्सल डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 50MP + 2MP लेंस प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP फ्रंट कैमरा से लैस है।

इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 (4nm) चिपसेट मिलता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best 5G Vivo Smartphones Under Rs 20,000 in India See list here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X