Home
Mobile

Realme GT 8 Pro के बेहतरीन ऑप्शन; कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाले Top 5 स्मार्टफोन

अगर आप आने वाले Realme GT 8 Pro के फीचर्स से प्रभावित हैं लेकिन बजट थोड़ा कम रखना चाहते हैं, तो बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो शानदार कैमरा क्वालिटी, दमदार बैटरी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ लगभग इसी रेंज का अनुभव देते हैं।

यहां हम आपके लिए ऐसे पांच स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जो Realme GT 8 Pro के बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं और जेब पर भी हल्का असर डालेंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Realme GT 8 Pro के बेहतरीन ऑप्शन

OnePlus 13s

OnePlus हमेशा से अपने फ्लैगशिप-लेवल परफॉर्मेंस और प्रीमियम बिल्ड के लिए जाना जाता है और OnePlus 13s भी इससे अलग नहीं है। फोन में डुअल 50MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जो लो-लाइट में भी बेहतरीन तस्वीरें खींचता है। यह Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर चलता है, जो Realme GT 8 Pro जैसे प्रीमियम फोनों को टक्कर देने में सक्षम है।

इसके अलावा फोन में 5850mAh बैटरी, और 6.32-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। अगर आप थोड़ी कम कीमत में फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो यह Realme GT 8 Pro का सबसे मजबूत विकल्प है। इसकी कीमत ₹49,999 है।

Vivo V60

Vivo V60 उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो पावर के साथ-साथ ज़्यादा बैटरी लाइफ और Clean UI चाहते हैं। इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चलती है। इसकी कीमत ₹40,999 है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप, और 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट पर चलता है, जो मल्टीटास्किंग और लगातार ऐप यूसेज के लिए काफी स्मूद प्रदर्शन देता है।

अगर आप Realme GT 8 Pro से थोड़ा कम खर्च में बैटरी और फोटोग्राफी में मजबूती चाहते हैं, तो V60 एक भरोसेमंद विकल्प बनता है।

Oppo Reno 14 Pro

Oppo Reno सीरीज़ अपनी फोटोग्राफी और डिजाइन के लिए मशहूर है, और Reno 14 Pro इसी परंपरा को आगे बढ़ाता है। इसमें ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है जो पोर्ट्रेट और नाइट मोड दोनों में शानदार फोटो देता है। इसकी कीमत ₹41,999 है।

फोन का 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले इसे मल्टीमीडिया और गेमिंग के लिए बेहद आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, यह MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट से लैस है, जो Realme GT 8 Pro जैसे हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है। सेल्फी कैमरा भी 50MP का है, जो सोशल मीडिया यूजर्स के लिए इसे बेहतरीन चॉइस बनाता है।

Google Pixel 9a

अगर आपका ज़ोर फोटोग्राफी और सॉफ्टवेयर अनुभव पर है, तो Google Pixel 9a Realme GT 8 Pro का सबसे यूनिक विकल्प है। Pixel लाइनअप अपनी AI फ़ोटोग्राफी और क्लीन Android के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत ₹42,410 है।

इसमें 6.3-इंच P-OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है , आउटडोर यूसेज के लिए बेहद बढ़िया है। कैमरा सेटअप में 48MP + 13MP लेंस हैं, जो डे-लाइट और नाइट शॉट्स में प्रो-लेवल रिजल्ट देते हैं। फोन में 5100mAh बैटरी दी गई है, जो दिनभर आसानी से चल जाती है।

Realme GT 8 Pro के बेहतरीन ऑप्शन

iQOO Neo 10

परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए iQOO Neo 10 एक पावरफुल विकल्प है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट है और कंपनी की ओर से 3 बड़े Android अपग्रेड का वादा किया गया है। कैमरा में 50MP + 8MP रियर सेटअप, और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत ₹40,999 है।

सबसे बड़ी बात, इसमें 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अगर आपका फोकस गेमिंग और बैटरी बैकअप पर है, तो यह Realme GT 8 Pro के लिए एक शानदार बजट-फ्रेंडली विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Best Affordable Alternatives to Realme GT 8 Pro: Top 5 Powerful Smartphones You Can Buy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X